17 माह की फरारी में गैंगस्टर पपला गुर्जर को 2 बार हुआ प्यार, बेवफाई के शक में जिया ने यूं मचाया था बवाल
अलवर। हरियाणा और राजस्थान पुलिस के लिए सिरदर्द बने गैंगस्टर पपला गुर्जर का 'आतंक' का खेल अब लगभग खत्म है। पूर्व में दो बार पुलिस की गिरफ्त में से फरार हो चुके पपला गुर्जर को इस बार बेहद कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। अलवर जिले के नीमराना पुलिस थाने में 13 दिन के पुलिस रिमांंड पर चल रहे पपला गुर्जर की सुरक्षा में रोजाना पांच लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। ड्रोन कैमरे से भी निगरानी रखी जा रही है।

महाराष्ट्र के कोल्हापुर से पकड़ा गया था
लंबी फरारी के बाद 27 व 28 जनवरी की रात को राजस्थान पुलिस के महाराष्ट्र के कोल्हापुर में प्रेमिका गर्लफ्रेंड जिया उरसहर के साथ हत्थे चढ़े पपला गुर्जर से पूछताछ में कई खुलासे हो रहे हैं। पपला गुर्जर के पकड़े जाने के साथ ही उसकी लव स्टोरी चर्चा में है। पपला गुर्जर से ज्यादा सुर्खियों में तो उसकी प्रेमिका जिया है। अब पता चला है कि 17 माह की फरारी के दौरान पपला गुर्जर को दो बार प्यार हुआ।

शादीशुदा महिला के साथ लिव इन में रहा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फरारी के दौरान पपला कोल्हापुर में थोड़े थोड़े दिन बार किराए का रूम बदल लेता था। कोल्हापुर में पपला गुर्जर के किराए के मकान पर घरेलू काम करने वाली नौकरानी ने एक महिला से उसकी मुलाकात करवाई। उस महिला का 4 साल का बेटा भी था। वह अकेली रह रही थी। कुछ मुलाकात के बाद पपला की महिला से नजदीकी बढ़ गई। फिर वे दोनों लिव-इन रिलेशन में रहने लग गए।
Recommended Video


जिम ज्वाइन की तो ट्रेनर जिया के प्यार में पड़ा
पुलिस सूत्रों के हवाले से खबर है कि फिर पपला ने कोल्हापुर में जिम ज्वाइन की, जिसकी ट्रेनर जिया उरसहर से मुलाकात हुई और फिर दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। करीब एक महीने पहले से लिव-इन में रह रही जिया को लेकर पपला कोल्हापुर में एक रेस्टाेरेंट में गया था। इस दौरान पपला के साथ पहले लिव-इन में रह चुकी महिला भी पहुंच गई।

जब पपला की दोनों प्रेमिका एक साथ मिलीं
रेस्टोरेंट में जिया, पपला और उसकी पूर्व प्रेमिका आमने-सामने हुए तब जिया को पता चला कि पपला पहले उस महिला के साथ रहता था। इससे वह भड़क गई। वहां उनके बीच रेस्टोरेंट में जमकर तकरार हुई। तब गुस्साई जिया ने पपला को भी नोंच डाला। उसने आपा खो दिया था। तब पपला ने किसी तरह जिया को समझाया। उससे शादी करने का विश्वास दिलाया। इसके बाद वे दोनों रेस्टोरेंट से वापस आए।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications