अलवर: किसी और की दुल्हन बनने से 7 दिन पहले प्रेमी के साथ दी जान, इस हाल में मिले दोनों के शव
अलवर। राजस्थान के अलवर जिले के सदर थाना अंतर्गत भूगोर पुलिया के पास रेल से कट कर एक युवक-युवती ने आत्महत्या कर ली। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत होता है।
मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अस्पताल मोर्चरी में रखवाया। जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। मृतकों में युवक की पहचान लोकेश निवासी पुनखर मालाखेड़ा के रूप में हुई। वहीं लड़की नाबालिग है, जो 12 वीं कक्षा में पढ़ती थी। दोनों का सोशल मीडिया के जरिये सम्पर्क हुआ था और लड़की 7 तारीख की रात को घर से गायब हो गई थी, जिसकी रिपोर्ट परिजनों ने पुलिस थाने में दर्ज कराई थी।
मोबाइल लेकेशन के आधार पर ट्रेस किया
पुलिस ने मोबाइल लेकेशन के आधार पर ट्रेस किया तो लोकेशन जयपुर सांगानेर मिली। इसके बाद सोमवार सुबह लड़की व उसके साथ अलवर में भूगोर के पास रेल्वे ट्रेक पर दोनों के शव बरामद हुए। लड़की के पिता ने बताया वह लड़के को नहीं जानते और लड़की की शादी भी इसी 15 मार्च को होनी थी लेकिन आज उसने आत्महत्या कर ली।
लोकेश नाम के युवक पर लड़की को भगा ले जाने का शक
थानाधिकारी हरिसिंह ने बताया कि लड़की के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उन्होंने लोकेश नाम के युवक पर लड़की को भगा ले जाने का शक जताया था। पुलिस की शुरुआती जांच में लड़का लड़की आपसी जान पहचान की जानकारी सामने आई है।
Alwar : जब पपला गुर्जर और जिया गले मिलकर फूट-फूटकर रोए, गैंगस्टर बोला-'इसका कोई कसूर नहीं'