राजस्थान के युवक का हरियाणा में जबरन धर्म परिवर्तन, मोहम्मद अनस नाम रखकर करवा दिया खतना
अलवर। राजस्थान के अलवर जिले के गांव बड़ौदमेव के एक युवक का हरियाणा में धर्म परिवर्तन करवाकर खतना करवाने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक की फरियाद पर एससी-एसटी कोर्ट ने मंगलवार को एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
Recommended Video

मामले के अनुसार अलवर के बड़ौदा क्षेत्र के युवक की हरियाणा के नुहू जिले के फिरोजपुर झिरका तहसील के इब्राहिम की बास में रिश्तेदारी थी। वहां के मेव लोगों से उसकी मित्रता हो गई। इसके बाद इब्राहिम को बास निवासी सत्तार तैयब शहजाद रत्ती, महबूब और अन्य ने उसे वहां बुलाया तथा हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम धर्म अपना लेने के लिए जबरन बंधक बना लिया।
पीड़ित का आरोप है कि उसे भूखंड देने का लालच देकर 29 जनवरी 2018 को जबरन धर्म परिवर्तन के बाद उसके नाम बदलकर मोहम्मद अनस रख दिया। उसे जम्मू कश्मीर की मस्जिदों और जमात में ले गए तथा जबरन खतना करवा दिया। अलवर के बड़ौदामेव पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications