यूं शुरू हुई थी गैंगस्टर पपला गुर्जर-जिम ट्रेनर जिया की लव स्टोरी, 7 फेरों से पहले 7 दिन के रिमांड पर

अलवर। राजस्थान पुलिस की गिरफ्त में आए गैंगस्टर पपला गुर्जर से ज्यादा तो उसकी गर्लफ्रेंड जिया चर्चा में है। जिया महाराष्ट्र के सतारा और पपला गुर्जर हरियाणा के महेंद्रगढ़ से है। दोनों की लव स्टोरी बेहद रोचक है। ये शादी करने वाले थे, मगर सात फेरे लेने से पहले जिया सात दिन के पुलिस रिमांड पर है।

Recommended Video

    Gangster Papala Gurjar गिरफ्तार, Girlfriend पर रखा चाकू, जानिए कैसे बना गैंगस्टर | वनइंडिया हिंदी
    पपला गुर्जर भी 13 दिन के पुलिस रिमांड पर

    पपला गुर्जर भी 13 दिन के पुलिस रिमांड पर

    बता दें कि अलवर पुलिस टीम ने 28 जनवरी की रात दो बजे महाराष्ट्र के कोल्हापुर स्थित जिया के घर पर दबिश देकर पपला गुर्जर और उसकी प्रेमिका जिया उससहर सिकलीगर को पकड़कर विमान के जरिए राजस्थान लाई और 29 जनवरी को बहरोड़ कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जिया को पुलिस रिमांड पर लिया जबकि पपला को उस समय तो जेल भेज दिया गया था, मगर शनिवार उसे फिर से कोर्ट में पेश कर 13 दिन के पुलिस पर लिया गया है।

     पपला गुर्जर कैसे पहुंचा कोल्हापुर?

    पपला गुर्जर कैसे पहुंचा कोल्हापुर?

    हत्या के मामले में फरार चल रहे पपला गुर्जर को 5 सितम्बर 2019 की रात को अलवर जिले की बहरोड़ पुलिस ने पकड़ा था, मगर छह सितम्बर की सुबह पपला की गैंग ने बहरोड़ पुलिस थाने पर हमला कर उसे छुड़ा ले गए थे। तब से पपला गुर्जर फिर फरार चल रहा था। फरारी काटते काटते पपला कोल्हापुर पहुंच गया था।

     डॉक्टर की बेटी जिया की जीवनी

    डॉक्टर की बेटी जिया की जीवनी

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिया मूलरूप से महाराष्ट्र के सतारा की रहने वाली है। इसके माता-पिता डॉक्टर हैं। जिया शादीशुदा और आयुर्वेद में दूसरे वर्ष की छात्रा है। हाल ही में पता से तलाक हुआ है। काफी समय से अपने परिवार से अलग कोल्हापुर में रह रही थी। यहां पर जिम संचालित कर रही थी।

     जिया व पपला के बीच कैसे पनपी मोहब्बत?

    जिया व पपला के बीच कैसे पनपी मोहब्बत?

    बता दें कि पपला को बचपन से ही पहलवानी का शौक था। पहलवानी के गुरु शक्ति की हत्या की वजह से ही पपला ने अपराध की दुनिया में आया। फरारी काटते हुए पपला कोल्हापुर पहुंचा तो पहलवानी के शौक के चलते पपला ने जिया की जिम ज्वाइन की थी। डेढ़ माह पहले दोनों की दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।

    एक ही मकान में रहने लगे पपला-जिया

    एक ही मकान में रहने लगे पपला-जिया

    पहले पपला और जिया कोल्हापुर में अलग अलग जगह किराए का मकान लेकर रह रहे थे, मगर दोनों के प्यार के बीज पनपे तो 12 दिन पहले जिया ने अपना किराया का रूम खाली करके पपला गुर्जर के पास चली आई थी। इसमें दोनों पति पत्नी की तरह रह रहे थे।

    पपला व जिया की भविष्य की प्लानिंग क्या थी?

    पपला व जिया की भविष्य की प्लानिंग क्या थी?

    राजस्थान-हरियाणा में अपराध करके फरार हुआ पपला कोल्हापुर में ही बसना चाहती था। जिया और पपला शादी करने वाले थे। कुछ दिन पहले जिया ने उसे अपने डॉक्टर पिता से भी मिलवाया था। खुद को राजस्थान की रॉयल फैमिली से बताया था। नाम मानसिंह बताया था जबकि उसने आधार कार्ड उदल सिंह के नाम से बनवा रखा था। पपला कोल्हापुर में लूट की वारदातों को अंजाम देकर अपना खर्च निकालता था।

     क्या जिया को नहीं पता थी पपला की हकीकत?

    क्या जिया को नहीं पता थी पपला की हकीकत?

    जिया व उसके परिवार को पता था कि उसने उदल सिंह नाम से आधार बनवा रखा है, मगर जिया उसने गुनाहों से भरी दुनिया से शायद वाकिफ नहीं थी। यही वजह है कि कोल्हापुर से पुलिस ने जैसे पपला और जिया को गिरफ्तार किया तो वह राजस्थान पुलिस से पूछती रही कि आखिर इसने क्या किया है?

    एयरपोर्ट पर बोला प्रेमी-मैं पपला उर्फ विक्रम गुर्जर हूं

    एयरपोर्ट पर बोला प्रेमी-मैं पपला उर्फ विक्रम गुर्जर हूं

    पपला और जिया को पकड़कर जब पुलिस विमान के जरिए राजस्थान ला रही थी तो एयरपोर्ट पर जिया और पपला का आमना-सामना हुआ। तब उसके पूछने पर खुद पपला ने ही बताया कि वह उदल सिंह या मानसिंह बल्कि पपला गुर्जर उर्फ विक्रम गुर्जर है। इसके बाद जिया फूट-फूटकर रोने लगी और तब से ही गुमसुम रहने लगी है। फिलहाल दोनों ही अलवर पुलिस के रिमांड पर हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+