Sariska Fire : सरिस्का टाइगर रिजर्व अलवर में लगी आग 10 KM में फैली, सेना के हेलिकॉप्टर पहुंचे

अलवर, 29 मार्च। राजस्थान के अलवर जिले में सरिस्का टाइगर रिजर्व एरिया में आने वाले गांव बलेटा के जंगल में आग लग गई। आग ने विकराल रूप ले रखा है। आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए भारतीय सेना से भी मदद मांगी गई है।

Recommended Video

    Sariska Tiger Reserve में आग बुझाने के लिए Airforce कर रही हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल | वनइंडिया हिंदी
    बाघों और अन्य वन्यजीवों पर खतरा मंडरा रहा

    बाघों और अन्य वन्यजीवों पर खतरा मंडरा रहा

    सरिस्का टाइगर रिजर्व एरिया में आग लगने से यहां बाघों और अन्य वन्यजीवों पर खतरा मंडरा रहा है। जिस इलाके में आग लगी उस इलाके में दो बाघों की आवाजाही है। इसके अलावा यह क्षेत्र बड़ी संख्या में तेंदुओं और दूसरे जंगली जानवरों का निवास स्थान है।

    एक बार फिर आग लग गई

    एक बार फिर आग लग गई

    बता दें कि सरिस्का के जंगलों में पहली बार रविवार को आग लगी थी। 12 घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय वन अधिकारियों, रिजर्व व जिला प्रशासन व स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया था, लेकिन एक बार फिर आग लग गई है।

    सरिस्का में फिर से लगी आग पर काबू पाना मुश्किल

    सरिस्का में फिर से लगी आग पर काबू पाना मुश्किल

    सरिस्का में फिर से लगी आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। आग बुझाने के लिए भारतीय सेना से हेलिकॉप्टर मंगवाए गए हैं। मंगलवार को दो हेलिकॉप्टर सिलीसेढ झील से पानी एयरलिफ्ट कर प्रभावित इलाकों में ऊपर से पानी डालकर आग बुझाने में जुटे।

    बाघिन ST-17 और उसके हाल में जन्मे दो शावक भी घूम रहे

    बाघिन ST-17 और उसके हाल में जन्मे दो शावक भी घूम रहे

    बता दें कि इस क्षेत्र में बाघिन ST-17 और उसके हाल में जन्मे दो शावक भी घूम रहे हैं। आग लगने की वजह से जानवर पहाड़ी इलाके से गांव की तरफ आ रहे हैं। इसे देखते हुए अलवर जिले के गांव पृथ्वीपुरा, बालेटा, भाट्याला गांव, नया गांव और प्रतापपुरा में पुलिस की ओर से ऐलान कराया जा रहा है और ग्रामीणों को जंगली जानवरों से सतर्क रहने को कहा है।

    सूखी घास और पौधों में आग लग गई

    सूखी घास और पौधों में आग लग गई

    मीडिया से बातचीत में वन संरक्षक और क्षेत्र निदेशक आरएन मीणा ने बताया कि सरिस्का के अकबरपुर रेंज के पृथ्वीपुरा बालेटा के नाका के आसपास के सूखी घास और पौधों में आग लग गई थी। आग दस किलोमीटर में फैल चुकी है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+