बहन की लव मैरिज से गुस्साया भाई उठा लाया दूल्हे का भाई, कई घंटे तक तड़पाया उसे

अलवर। राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी के चोपान की से गत देर रात हुए एक युवक के अपहरण मामले में पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए 4 अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से पीड़ित को मुक्त करवाया है। पुलिस की शुरुआती जांच में यह मामला एक बहन की लव मैरिज का है। लव मैरिज से नाराज उसके भाई ने वारदात को अंजाम दिया है।

alwar, rajasthan, alwar, news rajasthan

अलवर एएसपी नाजिम अली ने मामले में खुलासा करते हुए बताया कि नीरज नामक पीड़ित गत देर शाम को चोपानकी स्थित एक कंपनी से साथी के साथ भिवाड़ी अपने घर आ रहा था। तभी एक शिफ्ट गाड़ी में सवार 4 युवकों ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी और चारों युवकों ने उसे जबरन अपनी गाड़ी में डालकर ले गए। पीड़ित के साथी के द्वारा पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया।

वहीं आरोपी पीड़ित को काफी घंटों तक भिवाड़ी की सड़कों पर घुमाते रहे। एएसपी की मानें तो आरोपी हरीश की बहन ने पीड़ित नीरज के भाई धनन्जय के साथ प्रेम विवाह किया हुआ है। घटना से एक दिन पहले ही आरोपी की बहन धनन्जय के साथ घर छोड़कर चली गई, जिसके लिए हरीश काफी नाराज हुए और अपनी बहन को वापस लाने के लिए अपने दोस्तो के साथ धनन्जय के भाई नीरज का अपहरण कर लिया। जिसकी तलाश के बाद पुलिस ने जल्द ही पूरी वारदात का खुलासा कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+