बलबीर छिल्लर अलवर जिला प्रमुख : 16 में से 10 कांग्रेस, 5 BJP और निर्दलीय प्रत्याशी बना प्रधान, देखें सूची
अलवर 30 अक्टूबर। राजस्थान में अलवर पंचायत चुनाव 2021 में कांग्रेस की चार दिन पहले दिवाली मन गई है। भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। कांग्रेस अलवर में न केवल अपना जिला प्रमुख बनाने में सफल रही बल्कि पंचायत समितियों में प्रधान के मामले में भी बाजी मारी है। कुल 16 में से 10 पंचायत समितियों में कांग्रेस प्रत्याशी प्रधान चुने गए हैं।

भाजपा प्रत्याशी रामवीर अहीरवाल 21 मत ही पा सके
अलवर के जिला प्रमुख पद पर कांग्रेस प्रत्याशी बलबीर छिल्लर विजयी हुए हैं। अलवर जिला परिषद सभागार में 3 बजे मतदान शुरू हुआ। करीब 5 बजे परिणाम सामने आए, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी को 28 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी रामवीर अहीरवाल 21 मत ही पा सके।

बलबीर छिल्लर जिला प्रमुख अलवर
बलबीर छिल्लर जिला प्रमुख अलवर बनने पर जीत पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह के निवास फूलबाग पर जश्न मनाया गया। यहां ढोल नगाड़ों के साथ जीते हुए प्रत्याशी पहुंचे और जितेंद्र सिंह ने सभी विजेताओं का माला पहना कर स्वागत किया।

आगामी विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल
इस दौरान श्रम मंत्री टीकाराम जूली ने कहा कि यह चुनाव आगामी विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल है। जनता ने अशोक गहलोत सरकार के जनहित में किए गए कार्यों के देखकर कांग्रेस को वोट दिया है।

अलवर जिले के नवनिर्वाचित प्रधान
01. नसरू खान प्रधान रामगढ़, कांग्रेस
02. रवीना बानो प्रधान लक्ष्मणगढ़, कांग्रेस
03. जय प्रकाश प्रधान तिजारा, भाजपा
04. रसमन बाई प्रधान गोविंदगढ़, भाजपा
05. भौरी देवी प्रधान राजगढ़, कांग्रेस
06. वीरवती प्रधान मालाखेड़ा, कांग्रेस
07. विनोद कुमारी प्रधान कोटकासिम, कांग्रेस
08. सुनीता देवी प्रधान मुण्डावर, भाजपा
09. सरोज यादव प्रधान बहरोड़, निर्दलीय
10. जयप्रकाश प्रधान थानागाजी, कांग्रेस,
11. बद्री प्रसाद प्रधान किशनगढ़बास, कांग्रेस
12. मीरा देवी प्रधान रैणी, कांग्रेस
13. संतोष देवी प्रधान नीमाराना, भाजपा
14. संगम प्रधान कठूमर, भाजपा
15. सुमन प्रधान बानसूर, कांग्रेस
16. दौलत राम प्रधान उमरैण, कांग्रेस












Click it and Unblock the Notifications