अलवर के पूर्व सांसद के बेटे की मौत, मरने से पहले जमकर पी शराब
अलवर। अलवर शहर के शिवाजी पार्क थाना इलाके के क्रॉस प्वाइंट मॉल के समीप पूर्व सांसद घासीराम यादव के बेटे महेंद्र कुमार यादव का शव पड़ा मिला है। सूचना मिलने पर शिवाजी पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त करवाई। मौके पर शव के पास में शराब की बोतल और गिलास भी मिले हैं।

पुलिस के अनुसार देर रात लोगों ने महेंद्र कुमार को शॉपिंग मॉल की सीढ़ियों के बेंचनुमा पत्थर पर बैठ शराब पीते देखा था, जिससे पुलिस की प्रारम्भिक जांच में शराब के नशे में बेंच से गिरने के कारण मौत हो जाना माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर मैजूद साक्ष्य एकत्रित करने के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया है। महेन्द्र के परिजनों को सूचना दी गई है। महेंद्र कुमार अलवर शहर के स्कीम नम्बर एक में रहता था।
एसएचओ प्रेम बहादुर ने बताया कि देर रात सामने मकान में रहने वाले लोगों ने सीडी नुमा बेंच पर करीब 10.30 बजे देखा था उसके बाद संभवतया ये रात को बेंच से गिर गए और शराब का अधिक सेवन किए हुए होने की वजह से मौत हुई है। इनकी पत्नी की पहले मौत हो चुकी है। इनके कोई संतान नही है। इनके भाई और अन्य परिवार के सदस्यों को सूचना दी गई है। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications