Anju Pakistan: अंजू झूठ बोलकर अलवर से गई पाकिस्तान, अब पति और बच्चों ने भी छोड़ा घर, जानिए कहां गया परिवार?

Anju Pakistan News: पिछले दिनों पाकिस्तान से आईं सीमा हैदर की चर्चाएं अभी चल ही रही थी कि अब अलवर की अंजू की खबरों ने जोर पकड़ लिया। सीमा हैदर जहां अवैध तरीके से अपने बच्चों के साथ पाकिस्तान से आकर सचिन मीणा के प्यार में ग्रेटर नोएडा आकर बस गई, तो दूसरी तरफ अंजू वीजा लेकर कानूनी तरीके से पाकिस्तान चली गई है।

इस बीच अलवर के भिवाड़ी में रहने वाली अंजू को लेकर कई चीजों को खुलासा हो गया है। अंजू इस वक्त पाकिस्तान के दीर बाला में नसरुल्लाह के घर में रह रही है। जिससे शादी करने का उसने दावा किया है। पति से झूठ बोलकर पाकिस्तान जाने वाली अंजू के परिवार ने भी अब अपना घर छोड़ दिया है।

Anju Pakistan

अंजू के जाने से परिवार आहत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अपने घर से भागकर पाकिस्तान में अपने प्रेमी के पास पहुंची शादीशुदा महिला अंजू के पति और बच्चों ने कथित तौर पर मीडिया के सवालों से परेशान होकर अपना घर छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि अंजू के इस कदम से पति और बच्चे काफी आहत हैं।

घर के बाहर पुलिस-मीडिया का जमावड़ा

दरअसल, 35 साल की अंजू अपने पति और दो बच्चों के साथ भिवाड़ी की टेरा सोसाइटी में रही थी। अंजू अपने पति अरविंद और दो बच्चों के साथ रह रही थी। ऐसे में उसके पाकिस्तान जाने के बाद उसके घर पर पुलिस और मीडिया का जमावड़ा लगना शुरू हो गया।

Anju Pakistan

घर पर ताला लगाकर गई फैमिली

ऐसे में बीते दिनों से परिवार को मीडिया ने घेरा हुआ था। जिसके बाद अंजू का पति और बच्चे सोमवार शाम को सोसाइटी में अपने फ्लैट को ताला लगाकर वहां से चल गए।

जानिए कहां गया परिवार?

हालांकि अंजू की फैमिली कहां है, इसके बारे में फिलहाल पता नहीं चल पाया है, लेकिन आसपास के लोगों के मुताबिक अरविंद ने कहा था कि उसकी भाभी के डिलीवरी होने वाली है, ऐसे में वहां जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सीबीसीआईडी के अधिकारी परिवार से लगातार संपर्क में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+