अलवर: नाबालिग को 4 लोगों ने अगवाकर पहाड़ियों में दुष्कर्म किया, पिता ने आकर मुक्त कराया
अलवर. राजस्थान के अलवर जिले में 4 युवकों ने एक नाबालिग लड़की को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया। उसके बाद आरोपियों की तलाश में जुटी। एसएचओ जितेंद्र नावरिया ने बताया कि, साकिब पुत्र खुर्शीद निवासी अरंडका और उसके तीन साथियों ने किशोरी को अपहृत किया था। सामूहिक दुष्कर्म की वारदात 26 जनवरी को अंजाम दी गई थी।
तिजारा थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की पशुओं के लिए चारा काटने जंगल गई थी। वहीं से साकिब पुत्र खुर्शीद निवासी अरंडका और उसके साथियों ने उसका अपहरण किया। पहले उन्होंने पहाड़ियों में उसका सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद उसे अपने गांव ले गए। रात तक बेटी के घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। पिता ने गांववालों के साथ मिलकर किशोरी को खोजा। तब ढूंढने के दौरान उन्हें पता चला कि एक किशोरी को अरंडका गांव में बंधक बनाकर रखा गया है।
किशोरी का पिता अरंडका गांव पहुंचा। जहां बलात्कारी के घर से बेटी को मुक्त कराया। किशोरी ने बताया कि, उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया गया। साथ ही जान से मारने की धमकियां दी जाती रहीं। बाद में पिता द्वारा तिजारा थाने में अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि, मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार हैं। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल टेस्ट कराने भेजा है।
जमीनी विवाद में अपनों के ही कातिल बन गए चचेरे भाई और चाचा, 15 साल के लड़के को गोलियां से भूना