मजलिस में बुर्का पहनकर महिलाओं को छेड़ रहा था वीएचपी नेता, लोगों ने जमकर पीटा
इलाहाबाद। इलाहाबाद के मऊआइमा इलाके के मानी उमरपुर इलाके में शनिवार को मजलिस के दौरान जमकर बखेड़ा हुआ। जिला पंचायत सदस्य के पति विहिप नेता अभिषेक यादव और उसके कर्मचारी आतिफ अंसारी को लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर मारा। दरअसल अभिषेक मजलिस में मौजूद महिलाओं के बीच बुर्का पहनकर घुस गया था और छेड़खानी कर रहा था। अभिषेक और आतिफ को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने इस मामले में क्रॉस एफआईआर (दोनों तरफ से लिखा गया केस) दर्ज कर लिया है। वहीं अभिषेक का आरोप है कि उसे रास्ते में रोककर हमला किया गया है। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक सुलतानपुर खास मऊआइमा निवासी अभिषेक यादव की पत्नी शिप्रा यादव इस बार जिला पंचायत सदस्य चुनी गई थीं। अभिषेक विश्व हिंदू परिषद से जुड़ा हुआ है। इलाके में ही उसकी रेडीमेड गारमेंट की दुकान है।












Click it and Unblock the Notifications