UPSSSC : व्यायाम प्रशिक्षक व विकास दल अधिकारी भर्ती का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Prayagraj news, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) द्वारा समूह ग के 694 पदों के लिए शुरू की गई व्यायाम प्रशिक्षक व विकास दल अधिकारी भर्ती की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यार्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से अपना रिजल्ट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ फाइल के रूप में अपलोड किया गया है। सफल उम्मीदवार के रोल नंबर रिजल्ट में अपलोड किये गये हैं।

UPSSSC results of Excise inspector and development group officer declared

गौरतलब है कि व्यायाम प्रशिक्षक व विकास दल अधिकारी के लिये नोटिफिकेशन 12 मार्च 2018 को जारी हुआ था और इसके लिये 13 मार्च 2018 से आवेदन शुरू हुआ था। इस भर्ती की लिखित परीक्षा 16 सितंबर को हुई थी। इस भर्ती में महानिदेशक प्रांतीय रक्षक दल विकास दल एवं युवा कल्याण के नियंत्रण वाले व्यायाम प्रशिक्षक के 42 पद तथा क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के 652 पद हैं। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा में शामिल होंगे और शारीरिक परीक्षा पास करने के बाद मेरिट लिस्ट बनेगी।

UPSSSC results of Excise inspector and development group officer declared

कैसे देखें रिजल्ट
सबसे पहले आप आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। यहां बीच में इम्पोर्टेंट अलर्ट्स दिया है। यहां आपको - युवा कल्याण के नियंत्रण वाले व्यायाम प्रशिक्षक भर्ती के रिजल्ट का लिंक दिखाई पड़ेगा। इस पर क्लिक कर आप रिजल्ट डाउनलोड कर सकते है। आप चाहे तो नीचे दिये गये लिंक का इस्तेमाल कर सीधे रिजल्ट देख सकते हैं।

लिंक - 1 - http://upsssc.gov.in/Open_PDF_DB.aspx

लिंक -आयोग के विज्ञापन संख्या 01/परीक्षा 2018 की लिखित परीक्षा के आधार पर शारीरिक स्वस्थता एवं शारीरिक पात्रता परीक्षा हेतु अर्ह पाये गए अभ्यर्थियों का परिणाम।

वेबसाइट - upsssc.gov.in

फिजिकल एलिजिबिलिटी
लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी अब शारीरिक परीक्षा से गुजरेंगे। फिजिकल एजुकेशन में जनरल वर्ग के लिए 200 मीटर की दौड़ 24 सेकंड में पूरी करनी होगी। लंबी कूद 3.5 मीटर से 5 मीटर के बीच वर्ष ऊंची कूद 1.05 मीटर से 1 .50 मीटर तक और गोला 6:00 से 9 मीटर तक फेंकना होगा ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+