UPPSC ने जारी किया प्रवक्ता भर्ती की लिखित परीक्षा का रिजल्ट, इस तारीख को होगा इंटरव्यू
Prayagraj news, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 2009 में शुरू की गई इतिहास प्रवक्ता भर्ती की स्क्रीनिंग परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। यह भर्ती लंबे समय से अधर में लटकी हुई थी। इस भर्ती के लिए 8 अप्रैल को साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी की जायेगी। आयोग ने इंटरव्यू के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। कुल 63 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिये बुलाया गया है। इंटरव्यू के लिेये सफल हुये अभ्यर्थियों की सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर देखी जा सकता है। यह भर्ती समाज कल्याण विभाग के अधीन राजकीय आश्रम पद्धति विद्वालय में इतिहास प्रवक्ता के पद पर की जानी है। इस भर्ती के लिये स्क्रीनिंग परीक्षा 12 मई 2015 को आयोजित की गयी थी और लंबे इंतजार के बाद यह भर्ती अपने अंतिम चरण में पहुंच गयी है।

अप्रैल में फाइनल रिजल्ट
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव जगदीश ने रिजल्ट जारी करते हुये बताया कि इस भर्ती का अंतिम चयन परिणाम इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी करने के बाद अप्रैल महीने में ही जारी किया जायेगा है। इंटरव्यू के लिये चयनित किये गये सभी अभ्यर्थियों की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है । 8 अप्रैल को उन सभी अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में शामिल होना हैं, जिनका नाम इस सूची में दिया गया है। सभी सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर सूची में अंकित किये गये हैं। इंटरव्यू प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थी को क्या क्या लेकर पहुंचना है, इसकी पूरी जानकारी भी आयोग की वेबसाइट पर रिजल्ट की पीडीएफ फाइल के सााथ दी गयी है।
कैसे देखें रिजल्ट
प्रवक्ता भर्ती का रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं । यहां वेबसाइट पर आपको दाहिने हिस्से में इन्फॉर्मेशन बुलेटिन में रिजल्ट के नये लिंक दिखेंगे। जिस पर क्लिक कर आप रिजल्ट देख सकते हैं। अथवा सीधे रिजल्ट देखने के लिये नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट डाउनलोड हो जायेगा ।
लिंक - http://uppsc.up.nic.in/View_Notices.aspx?ID=news&N=1164
इस लिंक से आप इंटरव्यू के लिये चयनित हुये अभ्यर्थियों की सूची देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications