'निकाय चुनाव में BJP और समाजवादी पार्टी को वोट न दें', अतीक के बेटे अली अहमद के नाम से पोस्टर वायरल

प्रयागराज की नैनी जेल में बंद अतीक अहमद के बेटे अली अहमद की तरफ से एक कथित पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें भाजपा औऱ सपा को निकाय चुनाव में वोट न देने की अपील की गई है।

Atiq Ahmed News

Atiq Ahmed News: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ हत्याकांड का मुद्दा गूंजने लगा है। खासतौर पर प्रयागराज में अतीक के बेटे अली अहमद के नाम से एक कथित पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह पोस्टर अतीक के बेटे अली ने छपवाया है। हालांकि, अली अभी नैनी जेल में बंद है। कथित तौर से वायरल हुए पोस्टर में यूपी निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी और समाजवादी पार्टी को वोट न देने की अपील मुस्लिम समुदाय से की गई है।

हालांकि, इस वायरल पोस्टर में किसी अन्य पार्टी का समर्थन का जिक्र नहीं किया गया है। पोस्टर में अली की तरफ से कहा गया है कि कैसे मेरे वालिद और मेरे चारा अशरफ और मेरे भाई असद को एनकाउन्टर कर दिया गया। अब हमको भी मारने की कोशिश की जा रही हैं।

Recommended Video

    अतीक के बेटे की खुली चिट्ठी- मुसलमानों अब योगी-अखिलेश को...

    पुलिस एनकाउंटर के लिए मेरी मां शाइस्ता परवीन की तलाश कर रही है। किसी के बहकावे में न आएं और मैंने जो लिखा है उस पर ध्यान दें। मैं अतीक अहमद का बेटा आपका समर्थन चाहता हूं।

    इतना ही नहीं, वायरल पोस्टर में आगे कहा गया है कि मेरे घर के लोगों के एनकाउंटर में जितना हाथ बीजेपी और योगी आदित्यनाथन का है उतना ही हाथ समाजवादी पार्टी व अखिलेश यादव का है। पोस्टर में लिखा गया है कि मुसलमान भाई एक हो जाएं।

    Ali Ahmed Poster

    अब हम मुसलमान किसी के बहकावे में नहीं आएंगे। इतना ही नहीं, इस पोस्टर में लिखा है कि आप लोगों के दिल में मेरे अब्बा के लिए थोड़ी भी जगह है तो आप लोग उनकी बात का ध्यान रखिए और भाजपा-सपा को वोट न दें।

    हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल इस पोस्टर की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। बावजूद इसके यह सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

    इस पत्र में अली ने किसी दल या किसी प्रत्याशी का समर्थन तो नहीं किया है, लेकिन साफ तौर पर बीजेपी व सपा को हराने की अपील की गई है।

    इस पोस्टर के जरिए लोगों की सहानुभूति जुटाने के लिए सबसे ऊपर अतीक अहमद, अशरफ और असद की तस्वीर लगाई गई है। लोगों से अपील करते हुए अली ने खुद को लोगों का भाई और बेटा बताया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+