उमेश पाल किडनैपिंग केस: अतीक और अशरफ को वकीलों ने दिखाए जूते, कोर्ट ने दिया दोषी करार
उमेश पाल किडनैपिंग केस में जैसे ही पुलिस अतीक और अशरफ को लेकर कोर्ट पहुंची तो वहां वकीलों ने उन्हें घेर ने की कोशिश की। इस दौरान कुछ वकीलों ने अतीक और अशरफ को जूते भी दिखाए।

Umesh Pal kidnapping case मामले में पुलिस ने आज (28 मार्च) अतीक अहमद और अशरफ समेत सभी आरोपियों को एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट में पेश किया। इस दौरान एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट ने अतीक अहमद समेत 3 दोषी करार दोषी करार दिया है। बता दें, जैसे ही पुलिस अतीक और अशरफ को लेकर कोर्ट पहुंची तो वहां वकीलों ने उन्हें घेर ने की कोशिश की। इस दौरान कुछ वकीलों ने अतीक और अशरफ को जूते भी दिखाए।
समाचार एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें वकील जूतों की माला लेकर खड़ा है। एएनआई की खबर के मुताबिक, प्रयागराज की एमपी एमएलए कोर्ट के बाहर जूतों की माला लेकर खड़े शख्स का नाम वरुण है। वरुण के मुताबिर, 'अगर मैं अतीक अहमद को जूतों की माला पहनाऊंगा तो पाल समुदाय और पूरा वकील समुदाय खुश होगा। उसने पाल समुदाय के एक सदस्य को मार डाला। इस दौरान उन्होंने कहा यह जूतों की माला उमेश पाल और राजू पाल के परिवार के सदस्यों की हैं।
बता दें, एमपी एमएलए कोर्ट ने अतीक अहमद, अशरफ, दिनेश पासी, अंसार अहमद उर्फ अंसार बाबा, खान सौलत हनीफ, फरहान, इसरार, आबिद प्रधान, आशिक मल्ली और एजाज अख्तर को दोषी करार दिया है। एक आरोपी अंसार अहमद की मौत हो चुकी है। तो वहीं, अभी तक अतीक अहमद, अशरफ और फरहान जेल में थे और बाकी आरोपी जमानत पर चल रहे थे। लेकिन, कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद पुलिस ने अतीक अहमद, दिनेश पासी और खान सौलत हनीफ जेल भेद दिया है।
वहीं, अतीक अहमद के भाई अशरफ सहित अन्य सभी 7 अभियुक्तों को अदालत ने बरी कर दिया है। खबर के मुताबिक, कोर्ट थोड़ी देर बाद इस मामले में सजा सुनाएगी। आपको बता दें कि सोमवार को अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज लाया गया था। उसके भाई अशरफ को बरेली से प्रयागराज लाया गया। इसके अलावा एक अन्य आरोपी फरहान को भी यहीं लाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications