यात्रीगण कृपया ध्यान दें... इलाहाबाद से गुजरने वाली ट्रेनों का बदला समय, 1 जुलाई से व्यवस्था लागू

प्रयागराज। इलाहाबाद जंक्शन से अगर आप रेलवे से सफर कर रहे है तो ये खबर आपके लिए है। रेलवे ने एक जुलाई से गाड़ियों के समय में परिवर्तन किया है। दरअसल एक जुलाई 2019 को रेलवे की नई समय सारिणी लागू हो रही है। इसमें इलाहाबाद जंक्शन, इलाहाबाद छिवकी एवं नैनी स्टेशन आने वाली पांच दर्जन से ज्यादा ट्रेनों के समय में रेलवे बदलाव कर रहा है। 30 जून की रात 12 बजे के बाद रेलवे की नई समय सारिणी प्रभावी हो जाएगी।

train timing change who passed from allahabad Junction

पहली जुलाई से जिन ट्रेनों के समय में बदलाव हो रहा है उसमें इलाहाबाद जंक्शन-जयपुर एक्सप्रेस प्रमुख रूप से शामिल है। एक जुलाई से इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस रात 11.30 बजे की बजाय रात 11 बजे प्रस्थान करेगी। इसके अलावा शिवगंगा एक्सप्रेस रात 10.05-10.15 की बजाय रात 10.20-10.30 बजे और ग्वालियर जाने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस रात 10.00-10.25 की जगह रात 08.55-9.20 बजे इलाहाबाद जंक्शन आएगी। टनकपुर से सिंगरौली जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस भी अब रात 8.55-9.20 की जगह रात 10.00-10.20 बजे जंक्शन पहुंचेंगी। इसके अलावा जंक्शन आने वाली दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनों के समय में भी सोमवार से बदलाव हो रहा है। इलाहाबाद छिवकी की डेढ़ दर्जन एवं नैनी स्टेशन आने वाली दो अन्य ट्रेनें भी बदले हुए समय से चलेंगी।

एक जुलाई से नई समय सारिणी
1- 12395 जियारत एक्सप्रेस रात 01.10-01.15 बजे रात 01.15-01.20 बजे
2- 11105 प्रथम स्वतंत्रता सेनानी रात 01.10-01.15 बजे रात 01.15-01.20 बजे
3- 22442 कानपुर इंटरसिटी सुबह 9.50-10.00 बजे सुबह 9.45-9.55 बजे
4- 12817 हटिया-आनंद विहार सुबह 4.30-4.40 बजे सुबह 4.35-4.45 बजे
5- 12873 हटिया-आनंद विहार सुबह 4.30-4.40 बजे सुबह 4.35-4.45 बजे
6- 13007 तूफान एक्सप्रेस सुबह 05.05-05.15 बजे सुबह 05.10-5.20 बजे
7- 12942 पारसनाथ एक्सप्रेस सुबह 5.30-05.35 बजे सुबह 05.35-5.40 बजे
8- 12948 अजीमाबाद एक्सप्रेस सुबह 5.30-05.35 बजे सुबह 05.35-5.40 बजे
9- 12815 नंदन कानन एक्सप्रेस सुबह 07.45-7.50 बजे सुबह 7.50-7.55 बजे
10- 12323 हावड़ा-नई दिल्ली सुपरफास्ट सुबह 07.45-7.50 बजे सुबह 7.50-7.55 बजे
11- 20801 मगध एक्सप्रेस रात 12.55-01.00 बजे रात 12.52-12.57 बजे
12- 12561 स्वतंत्रता सेनानी रात 03.25-03.50 बजे रात 03.25-03.35 बजे
13- 12581 मंडुवाडीह-नई दिल्ली रात 01.20-01.45 बजे रात 01.25-01.35 बजे
14- 22406 गया गरीबरथ एक्सप्रेस रात 01.20-01.25 बजे 01.25-01.30 बजे
15- 22857 सांतराकाची-आनंद विहार रात 01.20-01.25 बजे 01.25-01.30 बजे
16- 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक शाम 04.40-05.05 बजे शाम 4.22-04.55 बजे
17- 11072 कामायनी एक्सप्रेस शाम 7.20-7.40 बजे शाम 7.15-7.35 बजे
18- 11071 मुंबई-वाराणसी अपराह्न 3.30-04.05 बजे अपराह्न 3.30-3.55 बजे
19- 15018 काशी एक्सप्रेस शाम 3.55-4.15 बजे शाम 3.50-04.10 बजे
20- 11056 गोदान एक्सप्रेस शाम 4.40-05.05 बजे शाम 04.22-04.55 बजे
21- 12560 शिवगंगा एक्सप्रेस रात 3.50-4.15 बजे रात 3.50-04.00 बजे
22- 12562 नई दिल्ली-समस्तीपुर सुबह 07.50-08.15 बजे सुबह 07.50-08.00 बजे
23- 12428 आनंद विहार-रीवा सुबह 06.45-06.50 बजे सुबह 6.40-6.45 बजे
24- 22406 भागलपुर गरीबरथ रात 12.16-12.18 बजे रात 12.14-12.16 बजे
25- 12570 जयनगर गरीबरथ रात 12.16-12.18 बजे रात 12.14-12.16 बजे
26- 15631 बाड़मेर-गुवाहाटी रात 9.30-9.40 बजे रात 9.35-9.45 बजे
27- 16359 एर्णाकुलम-पटना रात 01.00-01.25 बजे रात 01.05-01.30 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+