पुलिस और वकीलों में खूनी संघर्ष, 2 मरे, जल उठा इलाहाबाद
इलाहाबाद। पुलिस और वकीलों के बीच हुए खूनी संघर्ष के बाद उत्तर प्रदेश का इलाहाबाद जिला जल उठा है। पहले दारोगा ने एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी फिर वकीलों ने एक सिपाही को घेर लिया और उसे भी गोली मार दी। सिपाही की भी मौत की खबर है।

वहीं जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक मरने वाले वकील का नाम नवी अहमद है। वहीं जिस पुलिस वाले की मौत हुई है उसका नाम शैलेंद्र सिंह है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक मुकदमे की पैरवी में कचहरी आए नारीबारी चौकी इंचार्ज शैलेंद्र सिंह पर वकीलों ने हमला बोल दिया। इसी बीच वकीलों ने चौकी इंचार्ज की सर्विस रिवाल्वर छीन ली और गोली मार दी।
घटना के बाद से पूरे जनपद में तनाव का माहौल है। हाईकोर्ट के वकील भी सड़क पर आ गए हैं और आगजनी पथराव शुरू कर दिया है। कई कारों को आग लगा दी गई है। अधिवक्ताओं ने चीफ स्टैंडिंग काउंसिल की गाड़ी भी तोड़ दी है। कचहरी में मची भगदड़ में स्कूली बच्चों के भी घायल होने की सूचना है। पूरे जनपद में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications