SSC: मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए बंपर वैकेंसी, 10 हजार पदों पर 22 अप्रैल से आवेदन
प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग ने मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती की डेट्स जारी कर दी है। 22 अप्रैल से 10 हजार पदों पर बंपर वैकेंसी के लिए आवेदन शुरू होंगे। इन पदों पर चयनित होने वाले युवाओं को केंद्र सरकार के कार्यालयों में नियुक्ति मिलेगी। हर साल आयोजित होने वाली यह भर्ती नवंबर महीने में ही शुरू होने थी। लेकिन पदों का निर्धारण ना होने के कारण लगभग 5 महीने देरी से यह भर्ती शुरू हो रही है।

इस भर्ती में हाईस्कूल पास युवाओं को भी आवेदन का मौका मिलता है। इसमें नॉन टेक्निकल पदों के लिये अभ्यर्थी की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिये। जबकि अन्य पदों के लिये अलग अलग शैक्षणिक व उम्र सीमा तय की गयी है। आप आधिकारिक वेबसाइट से इसकी पूरी जानकारी नोटीफिकेशन में देख सकते हैं।
प्रमुख जानकारी
पद संख्या - 10000
आवेदन - 22 अप्रैल 2019 से
आवेदन की अंतिम तिथि -22 मई 2019
परीक्षा प्रथम चरण - 2 अगस्त से 6 सितंबर
परीक्षा दूसरा चरण - 17 नवंबर
प्रवेश पत्र - परीक्षा से दस दिन पहले वेबसाइट पर
आवेदन - अभ्यार्थी अपना आवेदन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर पुनः कर सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications