रेलवे में लिपिक के 1665 पदों पर शुरू हुआ आवेदन, ऐसे करें अप्लाई
Prayagraj News, प्रयागराज। रेलवे विभाग ने लिपिक पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। जूनियर आशुलिपिक हिंदी, जूनियर आशुलिपिक अंग्रेजी, जूनियर अनुवादक, मुख्य विधि सहायक आदि के 1600 से ज्यादा पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 8 मार्च से शुरू हो गई। बता दें कि इसकी भर्ती परीक्षा जून और जुलाई 2019 में प्रस्तावित है।

रेलवे भर्ती बोर्ड ने देश भर के सभी भर्ती बोर्ड के माध्यम से 1.30 लाख पदों पर भर्ती का ऐलान किया। अभ्यार्थी संबंधित भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रेलवे के सभी भर्ती बोर्ड ने लिपिक श्रेणी के 1665 पदों पर विभिन्न आयु वर्ग व शैक्षिक योग्यता वाले अभ्यर्थियों से आवेदन मांगा है। आवेदन की प्रक्रिया 8 मार्च से शुरू हो गई। आप अगर इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं। रेलवे के सभी 13 भर्ती बोर्ड के लिए अलग-अलग पद सृजित किए गए हैं। आप जिस भी भर्ती बोर्ड के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, उस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट से आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यह भर्ती देश के सभी 13 रेलवे भर्ती बोर्ड में होगी इस भर्ती में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षण का भी प्रावधान किया गया है। आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन एसएएम नकवी ने बताया कि आवेदन 9 अप्रैल तक किया जा सकता है।
इन पदों के लिए करें आवेदन
लिपिक वर्गीय एवं एकल पद में कयी बडे और अच्छे पद हैं। जिसमें लिपिक वर्गीय व एकल पर श्रेणी में स्टेनोग्राफर, चीफ लॉ असिस्टेंट, जूनियर अनुवादक के पद शामिल है। आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन एसएएम नकवी ने बताया कि इलाहाबाद भर्ती बोर्ड के तहत स्टेनोग्राफर, चीफ लॉ असिस्टेंट, जूनियर अनुवादक, जूनियर आशुलिपिक हिंदी, जूनियर आशुलिपिक अंग्रेजी, शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक, वरिष्ठ प्रचार निरीक्षक, प्रधान कुक, फिंगर प्रिंट परीक्षक, फोटोग्राफर के पद शामिल हैं। आप इनमें से जिस पद की योग्यता रखते हैं, उसके लिये आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप रेलवे की वेबसाइट पर लागिन कर सकते हैं। लिपिक वर्गीय एवं एकल पद के लिए 8 मार्च से आवेदन स्वीकार किये जा रहे हैं।
महत्वपूर्ण जानकारी
पद संख्या - 1665
आवेदन - 9 मार्च 2019 से
आवेदन की अंतिम तिथि - 7 अप्रैल 2019
परीक्षा - जून से जुलाई के बीच
आवेदन शुल्क - सामान्य उम्मीदवारों को 500 रुपये एवं आर्थिक रूप से पिछड़े सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, एससी, एसटी अभ्यर्थियों से 250 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। परीक्षा संपन्न होने के बाद सामान्य उम्मीदवारों को 400 रुपये और बाकी वर्ग वाले अभ्यर्थियों का पूरा शुल्क वापस कर दिया जाएगा।यह पूर्व में लागू हुये नियम के तहत ही किया जायेगा।
यहां देखे नोटिफेकेशन
इस बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन देखने के लिए आप सबसे पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट http://rrbald.gov.in/ पर जायें। यहां आपको मुख्य पेज पर ही नोटिफिकेशन का लिंक दिखाई देगा। आप इस क्लिक कर डाउनलोड कर लें। नोटिफिकेशन सीधे डाउनलोड करने के लिए नीचे दिये गये लिंक का इस्तेमाल करें। http://rrbald.gov.in/docs/CENs_2019_Indicative_Notice_Hindi.pdf












Click it and Unblock the Notifications