बच्ची से दरिंदगी के बाद की हत्या, चप्पल के जरिए आरोपी तक पहुंची पुलिस, मुठभेड़ में गिरफ्तार

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद में एक बच्ची के साथ दरिंदगी करने के बाद उसकी हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल पर आरोपी का चप्पल छूट गया था और उसी चप्पल के जरिए पुलिस आरोपी तक पहुंच गई।

मंगलवार की रात में पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश देने गई थी। इसी दौरान पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा। भागते समय पुलिस ने उसका पीछा किया और उसके पैर में गोली मार कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से बच्ची के कान की बाली बरामद हुई है।

Prayagraj police encounter news

Recommended Video

    बच्ची से दरिंदगी के बाद की हत्या,चप्पल के जरिए आरोपी तक पहुंची पुलिस, मुठभेड़ में गिरफ्तार

    गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल में उसका इलाज कर रहा है। पकड़े गए आरोपों की पहचान 29 वर्षीय मुकेश कुमार के रूप में हुई है। आरोपी से पुलिस टीम द्वारा पूछताछ भी की जा रही है।

    4 अक्टूबर को खेत में मिली थी बालिका की लाश
    दरअसल, यह पूरा मामला प्रयागराज गणपत के गंगानगर जोन के सोरांव इलाके का है। बताया जा रहा है कि सोरांव थाना क्षेत्र के उसरहीं में 4 अक्टूबर को खेत में एक बच्ची की लाश मिली थी। बच्ची 3 अक्टूबर को मेडिकल स्टोर पर दवा लेने के लिए गई थी।

    उसके बाद से बच्ची वापस नहीं लौटी। अगले दिन उसकी लाश मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम करने के बाद पता चला की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया था उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। घटना में पुलिस द्वारा जांच पता शुरू की गई।

    घटनास्थल से थोड़ी दूर पर मिला था एक चप्पल
    घटनास्थल के आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमराें की फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। चार दर्जन से अधिक लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया लेकिन आरोपी की पहचान नहीं हो पाई। हालांकि बाद में एक व्‍यक्‍ति संदिग्ध प्रतीत हुआ।

    सीसीटीवी में दिखाई देने वाले व्यक्ति के पैर में भी चप्पल था। ऐसे में पुलिस टीम द्वारा चप्पल के आधार पर उसके ऊपर शक हुआ। पुलिस टीम ने उसके बारे में ग्रामीणों से पूछताछ की तो ग्रामीणों ने उसकी पहचान सोरांव थाना क्षेत्र के सराय भोगी निवासी मुकेश कुमार पुत्र जोगेश्वर के रूप में की।

    इसी दौरान मंगलवार की रात में पुलिस को सूचना मिली कि मुकेश कुमार जुड़ा पुर दादू हाईवे के किनारे मौजूद है। पुलिस टीम उसे गिरफ्तार करने के लिए पहुंची तो वह पुलिस के ऊपर फायर कर दिया। उसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई और अंत में उसे गिरफ्तार कर लिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+