Prayagraj: बीटेक के दो छात्र गंगा स्नान करते डूबे, पुलिस और SDRF की टीम रेस्क्यू में जुटी
Prayagraj News: MNIT में पढ़ने वाले बीटेक के पांच छात्र स्नान करने के लिए शिवकुटी थाना क्षेत्र के गंगा घाट पर गए थे। स्नान करने के दौरान ही दो छात्र गहराई में चले गए और डूब गए।

Prayagraj News: खबर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से है। यहां मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNIT) में पढ़ने वाले बीटेक के पांच छात्र गुरुवार को गंगा स्नान करने के लिए गए थे। इस दौरान दो छात्र गहरे पानी में समा गए। छात्रों के डूबते देख साथ में स्नान करने गए दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
शोर सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई और वहां मौजूद गोताखोरों ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान भीड़ में से किसी ने शिवकुटी थाना पुलिस को भी सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बता दें कि गहरे पानी में समाए दोनों छात्रों का कुछ पता नहीं चल सका।
मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ को भी मौके पर बुलाया और दोनों लापता छात्रों की तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि यह मामला शिवकुटी थाना क्षेत्र के कोटेश्वर महादेव मंदिर के पास गंगा नदी का है। मिली जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के अलवर और मऊ के रहने वाले दीपेंद्र सिंह और विकास मौर्य मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में बीटेक की पढ़ाई कर रहे थे।
शुक्रवार को दीपेंद्र सिंह और विकास मौर्य अपने और तीन दोस्तों के साथ शिवकुटी थाना क्षेत्र के कोटेश्वर महादेव मंदिर के सामने स्थित गंगा घाट पर स्नान करने के लिए गए थे। स्नान करने के दौरान ही पांचों छात्र गहराई में चले गए और डूबने उतराने लगे।
Recommended Video

दोनों छात्रों को गहराई में जाते देख तीन छात्रों ने शोर मचा दिया औऱ खुद किसी तरह से बाहर निकल आए। शोरगुल सुनकर आसपास स्नान कर रहे लोग पहुंच गए और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों को खोजबीन की। लेकिन काफी देर बाद भी दोनों का कहीं सुराग नहीं लगा सका।
गंगा में डूबे दीपेंद्र और विकास बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र थे। दीपेंद्र राजस्थान के अलवर का रहने वाला था जबकि विकास मौर्य मऊ जनपद का निवासी था। दोनों हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करते थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों दोस्तों से पूछताछ कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications