उमेश पाल हत्याकांड में शामिल शूटर्स पर बढ़ाई गई इनाम की राशि, अब पता बताने वालों को मिलेगा ढाई-ढाई लाख

Prayagraj News: उमेश पाल हत्याकांड मामले से शामिल सभी शूटरों के सिर पर रखी इनाम राशि को 50 हजार से बढ़ाकर अब ढाई लाख रुपए कर दिया गया है। डीजीपी डॉ. डीएस चौहान ने शूटर्स पर इनाम राशि बढ़ाने की घोषणा की है।

Prayagraj News

Prayagraj News: प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आईं है। उमेश पाल हत्याकांड में शामिल सभी शूटरों के सिर पर रखी इनाम राशि को 50 हजार से बढ़ाकर अब ढाई लाख रुपए कर दिया गया है। जी हां...शूटर्स को पता बताने वालों को अब ढाई-ढाई लाख का इनाम दिया जाएगा। दरअसल, प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट ने इनाम राशि बढ़ाना का प्रस्ताव शासन को भेजा था, जिस पर मुहर लग गई है। डीजीपी डॉ. डीएस चौहान ने शूटर्स पर इनाम घोषित कर दिया है। फिलहाल सभी शूटर पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

जानकारी के मुताबिक, अतीक के बेटे असद पर भी ढाई लाख रुपए का इनाम रखा गया है। वहीं, अरमान, गुलाम, गुड्डू मुस्लिम और साबिर पर भी ढाई-ढाई लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया है। बता दें, उमेश पाल हत्याकांड से जुड़े सभी अपराधियों को पकड़ने के लिए यूपी एसटीएफ और प्रयागराज पुलिस की 10 टीमें लगी हुई है। इसी मामले में यूपी पुलिस पुलिस एक आरोपी अरबाज का एनकाउंटर कर चुकी है। तो वहीं, सदाकत खान को नेपाल भागते समय गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही बचे हुए आरोपियों पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था, जिसे बढ़कर अब ढाई-ढाई कर दिया गया है।

CCTV फुटेज और वीडियो को लोगों के साथ शेयर करके अपील की जा रही है कि यदि यह लोग कही भी दिखाई दे तो इनकी जानकारी तुरंत पुलिस को सूचना दे। तो ऐसे यह बड़ी खबर है कि डीजीपी डॉ. डीएस चौहान की तरफ से ढाई-ढाई लाख रुपए का इनाम पांच आरोपियों पर घोषित कर दिया गया है। वहीं, लगातार कोशिश की जा रही है एसटीएफ, प्रयागराज पुलिस और क्राइम ब्राच की टीमों की तरफ से कि जो आरोपी शामिल है इस शूटआउट में उनको जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। लेकिन, यह बड़ी बात है कि 9 दिन से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन जो आरोपी है वो अभी भी फरार है।

Recommended Video

    उमेश पाल हत्याकांड में शामिल शूटर्स पर बढ़ाई गई इनाम की राशि, ढाई-ढाई लाख ईनाम घोषित

    हालांकि, इन अराधियों को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गई है। पुलिस सूत्रों की मानें तो अब तक की कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद साफ हुआ है कि घटना के बाद आरोपियों के फरार होने में 2 फॉर्च्यूनर, एक क्रेटा और एक जेस्ट कार का इस्तेमाल हुआ था। इन 4 गाड़ियों से अपराध को अंजाम देने के बाद बदमाश अलग-अलग दिशाओं में फरार हुए थे। सभी गाड़ियों पर अलग-अलग फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थीं। एक फॉर्च्यूनर पर तो लोडिंग गाड़ी की नंबर प्लेट को लगाकर शूटर फरार हुए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+