अज्ञात वाहन की टक्कर से कांवड़िया घायल, आक्रोशित कांवड़ियों ने प्रतापगढ़-प्रयागराज हाइवे किया जाम
Prayagraj News: प्रतापगढ़-प्रयागराज हाइवे पर एक अज्ञात वाहन ने एक कांवड़ियों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कांवड़िया घायल हो गया। इस घटना से आक्रोशित अन्य कांवड़ियों ने हंगामा किया और सड़क जाम कर दिया। इससे हाईवे पर यातायात बाधित हो गया।
हिन्दुस्तान की खबर के मुताबिक, इस दौरान तीन घंटे तक हाइवे जाम रहा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ट्रांस-गंगा क्षेत्र में संगम शहर से लगभग 30 किमी दूर सोरांव पुलिस स्टेशन के अंतर्गत ददौली चौराहे के पास तक यातायात जमाम की स्थिति बनी रही।

यातायात जाम की सूचना पर डीसीपी अभिषेक भारती समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। इस दौरान उन्होंने शिवभक्तों को समझाने बुझाने और जाम खत्म करने का प्रयास किया, लेकिन कांवड़ियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। बवाल को देखते हुए कई थानों की पुलिस और फोर्स मौके पर बुला लिया गया।
कई घंटों की मश्क्कत के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलाया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रयागराज के दशाश्वमेध गंगा घाट से जल लेकर प्रतापगढ़ के बेलखरनाथ धाम जलाभिषेक करने जा रहे कांवड़ियों को शनिवार को सुबह अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
इससे दो कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद साथ में चल रहे कांवड़ियों का गुस्सा फूट पड़ा। देखते ही देखते हजारों कांवड़ये जुट गए और सड़क पर बैठ गए। घायल कांवड़िया शिवम सिंह (12) वर्ष निवासी नौहरपुर दिलीपपुर प्रतापगढ़ का रहने वाला है।
कांवड़ियों के आक्रोश को देखते हुए आसपास की दुकानें बंद हो गईं। पुलिस ने पहुंचकर जाम खत्म कराने का प्रयास किया, लेकिन कांवड़ये नहीं माने। डीसीपी अभिषेक भारती ने भी पहुंचकर समझाने का प्रयास किया लेकिन शिवभक्तों का गुस्सा ठंडा नहीं हुआ। मौके पर कई थानों की फोर्स बुला ली गई है।
सड़क पर आवागमन बाधित हो गया है। वाहनों की लंबी कतार लग गई है। इस दौरान घटना से नाराज सैकड़ों कांवरियों ने सड़क जाम कर दिया और दोषी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसीपी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि घायल लड़के के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आऱोपी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications