Prayagraj: प्रेमी संग भागी बेटी को समझाकर वापस लाए घरवाले, फिर हत्या कर कब्रिस्तान में दफनाया शव
prayagraj crime news: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में एक पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर दी और शव को कब्रिस्तान में दफना दिया। वहीं, दूसरी बेटी को बंधक बना लिया।

prayagraj crime news: ऑनर किलिंग का मामला उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से सामने आया है। यहां एक पिता ने अपनी 19 वर्षीय बड़ी बेटी की गला घोंट कर हत्या कर दी और उसके शव को कब्रिस्तान में दफना दिया। वहीं, दूसरी बेटी को बंधक बनाकर घर में छुपा रखा था। लेकिन, इस घटना की भनक जैसे ही पुलिस को लगी तो कार्रवाई करते हुए लड़की के पिता को पकड़ लिया। जिससे दूसरी लड़की की जान बच गई।
ऑनर किलिंग का यह मामला प्रयागराज जिले के करछना थाना क्षेत्र के हिंदूपुर गांव का है। गांव निवासी लल्लन मियां की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। उससे लल्लन के दो बेटे रहीम और मुन्ना हैं। पहली पत्नी की मौत के बाद उसने दूसरी शादी कर ली। दूसरी पत्नी से उसकी दो बेटियां चांदनी (19) और आशिया (16) हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुकाबिक, 25 फरवरी को दोनों बहने लापता हो गई थीं। बहुत खोजबीन के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल सका। ऐसा बताया जा रहा है कि लल्लन मियां की बड़ी बेटी का दूसरे जनपद के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
इसी बीच वह अपनी छोटी बहन को लेकर मुंबई भाग गई और वहां पर कई दिनों तक प्रेमी के साथ रुकी। इस बात की जानकारी लड़की के घर वालों को हुई तो वह अपनी बेटियों को समझा-बुझाकर किसी तरह वापस ले आए। इस बीच दोनों लड़कियां अचानक से फिर से गायब हो गईं। लल्लन और उसके परिवार वालों ने खोजबीन की तो पता चला कि बड़ी लड़की औद्योगिक क्षेत्र के रामपुर निवासी एक लड़के के साथ गई है। तो वहीं, दूसरी लड़की विंध्याचल, मिर्जापुर के रहने वाले लड़के के साथ गई है। तब से माता-पिता दोनों की खोजबीन कर रहे थे।
खबर के मुताबिक दोनों बहन 20 मार्च को फिर वापस आ गईं। बेटियों के वापस आने की सूचना लल्लन ने करछना थाने की पुलिस को नहीं दी। इस दौरान पिता और भाइयों ने पहले तो दोनों बहनों को जमकर पीटा फिर 23 मार्च को मौका मिलते ही बड़ी बेटी चांदनी कि गला दबाकर हत्या कर दी। इस दौरान लाश को एक दिन तक घर में ही रखा और फिर 24 मार्च को शव को पास के ही चनैनी गांव स्थित कब्रिस्तान में दफना दिया। इसमें उसका पत्नी ने भी साथ दिया।
वहीं, जब गांव के लोगों ने उसे इस बाबत पूछा तो उन्होंने बताया कि चांदनी घर में फर्श पर फिसल कर गिर गई थी। जिससे उसके सिर में चोट लगी और उसकी मौत हो गई। गांव वालों को शक हुआ तो पुलिस को खबर दे दी। पुलिस ने छानबीन की और लल्लन मियां को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो लल्लन मियां ने हत्या की बात कबूल कर ली। छोटी बेटी को बंधक बनाए जाने की बात बताई। पुलिस ने घर जाकर कमरे में बंधक बनाकर रखी गई छोटी बेटी को छुड़ा लिया।
Recommended Video

इसके बाद पुलिस पिता, दोनों भाई और मां को लेकर पुलिस चनैनी कब्रिस्तान पहुंची। वहां मजदूरों को बुलाकर कब्र खुदवाई गई। चांदनी की लाश को बाहर निकाला। एसीपी करछना अजीत सिंह चौहान का कहना है कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गय है। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications