Prayagraj: कारोबारी अंकित का खून में लथपथ मिला शव, रात में दोस्तों के साथ की थी शराब पार्टी
Prayagraj News: प्रयागराज जिले के झूंसी थानाक्षेत्र में जूता कारोबारी अंकित अग्रवाल का शव उसके गोदाम में पड़ा मिला। पुलिस की मानें तो कारोबारी की हत्या सिर पर वारकर की गई है।

Prayagraj News: खबर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से है। यहां झूंसी थानाक्षेत्र में जूता कारोबारी अंकित अग्रवाल का शव खून में लथपथ मिला है। शव मिलने की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौका-ए-वारदात पर पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने वारदात स्थल से साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तो वहीं, पुलिस ने बताया कि कारोबारी की हत्या सिर पर इलेक्ट्रिक हीटर मारकर की गई है। वहीं, शराब की बोतले भी मिली है।
पुलिस को आशंका है कि रविवार रात अंकित अग्रवाल ने अपने दोस्तों के साथ दारू पार्टी की। दारू पार्टी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोस्त ने उसके सिर पर इलेक्ट्रिक हीटर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। यह वारदास झूंसी थाना क्षेत्र के छतनाग रोड पर स्थित तिवारी मार्केट की है। 30 वर्षीय अंकित अग्रवाल जानसेनगंज पान दरीबा का रहने वाला है और तिवारी मार्केट में फुटवियर की दुकान खोल रखी है, यहीं गोदाम भी बनाया हुआ है।
गोदाम में कभी-कभी अंकित रात को रुक जाता था। पिछले दो दिनों से अंकित घर नहीं गया था। सोमवार सुबह जब कर्मचारी ने दुकान खोली तो उसे अंकित का खून में लथपथ शव मिला। जिसकी जानकारी कर्मचारी सुमित ने फोन कर अंकित के परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौका-ए-वारदात पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। शुरूआत जांच पड़ताल में पुलिस को पता चला कि अंकित ने यहां शराब पार्टी की थी।
Recommended Video

अंकित के साथ उसका दोस्त भीम यादव और उसके दो साथी भी थे। सुमित ने पुलिस को बताया कि सब बैठकर शराब पी रहे थे तभी भीम और उसके साथियों से अंकित की बहस होने लगी थी। कुछ देर बाद वह घर चला गया इसके बाद सुबह आया तो शव पड़ा था। थाना प्रभारी वैभव सिंह ने बताया कि अंकित के सिर पर चोट थी। पास में ही इलेक्ट्रिक हीटर पड़ा था। उस पर खून लगा था। आशंका है कि उसी से मारा गया है। सीसीटीवी फुटेज से मदद मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications