Prayagraj: बारात देखकर वापस लौट रही 11वीं की छात्रा से गैंगरेप, बेहोश होने पर छोड़कर भागे तीनों आरोपी

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में 11वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा का आरोप है कि गांव के तीन युवकों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंसरकर झाड़ियों में लेकर और उसके साथ घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह मामला प्रयागराज जिले के हंडिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता कक्षा 11 की छात्रा है। रविवार को गांव में एक बारात आई थी। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बारात देखने के लिए गई थी और रात में वापस अपने घर लौट रही थी।

Prayagraj News

पीड़िता ने आरोप लगाया कि सूनसान स्थान पर घात लगाकर बैठे गांव के तीन युवकों ने उसे रोका और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। आरोप है कि चिल्लाने पर आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और इसके बाद झाड़ियों के पीछे ले गए। यहां तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर तीनों ने उसके साथ मारपीट भी। छात्रा के बेहोश होने पर तीन आरोपी उसे वहीं छोड़कर भाग गए। देर रात जब किशोरी को होश आया तो वह बदहवास हालत में घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही परिजनों के होश उड़ गए।

छात्रा के परिजनो सोमवार सुबह पीड़िता को लेकर हंडिया थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पीड़िता ने गांव के तीन आरोपियों आकाश यादव, राज यादव और अवधेश यादव को नामजद करते हुए तहरीर दी है। वहीं, तहरीर प्राप्त होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। साथ ही, पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है।

पुलिस का कहना है कि पीड़िता ने तीन युवकों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, तहरीर में पीड़िता ने तीन युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+