प्रयागराज हत्याकांड में नया मोड़, 'I love U' कहने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की लड़की से रेप की पुष्टि

प्रयागराज, 29 नवंबर: प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। मृतक लड़की के फोन से कॉल डिटेल और मैसेज के आधार पर पुलिस पवन सरोज नाम के युवक तक पहुंची। सरोज लड़की को एकतरफा प्यार करता था। आखिरी मैसेज में उसने लड़की को 'आई लव यू' कहा था, जिसके जवाब में लड़की ने 'आई हेट यू' कहा था। पुलिस ने पवन सरोज को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

 Prayagraj murder case 23 year old Dalit man arrested

लड़की से रेप की पुष्टि, लड़के का होगा डीएनए टेस्ट

एडीजी प्रयागराज जोन प्रेम प्रकाश मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी युवक पुलिस की पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है, लेकिन इसके बावजूद पुलिस को उससे पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं। एडीजी ने स्वीकार किया है कि मृतक लड़की के साथ रेप हुआ है, लेकिन कितने लोगों ने लड़की के साथ रेप किया है यह अभी साफ नहीं है। एडीजी के मुताबिक, लड़की की मां के साथ रेप की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक का डीएनए सैंपल जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पॉक्सो ऐक्ट की धारा हटाई गई

एडीजी ने बताया कि युवक पवन 23 वर्ष का है और पढ़ा लिखा नहीं है। वह मृतक परिवार की ही जाति का है। एडीजी के मुताबिक, पवन सरोज लड़की को लगातार परेशान कर रहा था। साक्ष्यों के आधार पर पवन सरोज की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस ने बताया कि मृतक युवती की जन्मतिथि जून 1996 है जिसके परिणामस्वरूप केस से पॉक्सो ऐक्ट की धारा हटा दी गई हैं। एडीजी के मुताबिक, हत्या में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी विवेचना की जा रही है। बता दें, मृतक के भाई की ओर से गांव के ही 11 लोगों को मामले में नामजद किया गया था, जिनमें से एक महिला समेत 8 लोगों को हिरासत में भी लिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+