शर्मनाक : प्रयागराज में गंगा नदी के बीच नाव पर चिकन और हुक्का पार्टी का वीडियो वायरल

प्रयागराज, 30 अगस्त: संगमनगरी प्रयागराज में जहां देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी लोग तीर्थ करने आते हैं। गंगा में स्नान करके खुद को धन्य समझते हैं। गंगा की पूजा और आचमन करते हैं। उसी गंगा नदी के बीच नाव में बेहद शर्मनाक हरकत का एक वीडियो सामने आया है। कुछ युवकों ने गंगा नदी में नाव पर बैठकर चिकन बनाया और हुक्के के कश भी लगाए। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। प्रयागराज पुलिस का कहना है कि वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गंगा नदी में नाव पर चिकन और हुक्का पार्टी

गंगा नदी में नाव पर चिकन और हुक्का पार्टी

वीडियो प्रयागराज में गंगा नदी का बताया जा रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नाव पर 4-5 युवक बैठे हैं। एक तरफ कोयले की आंच पर चिकन को भूना जा रहा है तो दूसरी तरफ हुक्का रखा है। एक युवक हुक्के के कश लगाते-लगाते चिकन को भून रहा है। वायरल वीडियो कितना पुराना है और कहां का है, इसकी हालांकि अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। सोशल मीडिया के मुताबिक, वीडियो प्रयागराज के दारागंज बाढ़ क्षेत्र का है।

लोगों ने कहा - ये बेहद शर्मनाक हरकत है

लोगों ने कहा - ये बेहद शर्मनाक हरकत है

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स में गुस्सा है। लोगों का कहना है कि ये बेहद शर्मनाक हरकत है। एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''गंगा हो रही मैली, एक तरफ लोग बाढ़ से त्रस्त है तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग ऐसे भी हैं जो बाढ़ में मस्त हैं और नाव में बैठकर हुक्का-मांस आदि का सेवन कर रहे हैं।''

पुलिस ने कहा- पूछताछ और जांच जारी है

पुलिस ने कहा- पूछताछ और जांच जारी है

वायरल वीडियो को लेकर प्रयागराज पुलिस की तरफ से कहा गया कि वीडियो का तत्काल संज्ञान लिया गया है। संदिग्धों के संबंध में पूछताछ व जांच जारी है। अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+