Atiq Ahmed के साढ़ू इमरान की अवैध प्लाटिंग पर चला PDA का बुलडोजर, 70 बीघा जमीन कराई कब्जा मुक्त

atiq ahmed News: माफिया अतीक अहमद के करीबियों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। मंगलवार 13 जून को प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) ने अतीक के हिस्ट्रीशटर साढ़ू इमरान और भाई जीशान के अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया।

इमरान और उसके भाई जीशान ने करीब 70 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा कर प्लाटिंग शुरू कर दी थी, जिसपर प्रयागराज विकास प्राधिकरण की काफी दिनों से नजर थीं। टाइम्स नाउ हिंदी के मुताबिक, मंगलवार को प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने अतीक के साढ़ू और उसके भाई द्वारा अवैध कब्जा की गई जमीन पर बुलडोजर चला दिया।

illegal plotting

ऐसा बताया जा रहा है कि इमरान ने 20 बीघा जमीन पर अवैध प्लाटिंग की थी, जिसे पीडीए द्वारा ध्वस्त कर दिया गया। वहीं, इमरान के भाई जीशान अहमद और उसके बाकी साथियों ने 50 बीघा जमीन पर अवैध प्लाटिंग की थी, जिसपर पीडीए का बुलडोजर चला है। इतना ही नहीं, पीडीए ने जीशान और जावेद जाफरी के कार्यालय को भी सील कर दिया है।

Recommended Video

    Atiq Ahmed के साढ़ू इमरान की अवैध प्लाटिंग पर चला PDA का बुलडोजर, 70 बीघा जमीन कराई कब्जा मुक्त

    इससे पहले भी प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने अतीक के हिस्ट्रीशीटर साढ़ू इमरान जई और उसके गुर्गों के सपनों की अहमद सिटी और अलीना सिटी बसने से पहले ही उजाड़ दी थी। तीन सौ बीघे में अहमद सिटी बसाने के लिए की गई प्लॉटिंग पीडीए ने 23 मार्च 2023 को बुलडोजर चलाया था।

    पीडीए ने चहारदीवारी तोड़ने के साथ ही सड़कों को जेसीबी से उखाड़ दिया गया। इमरान पर हत्या, रंगदारी समेत दर्जन भर से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अतीक के साढ़ू इमरान जई की पूरामुफ्ती, धूमनगंज, करेली के अलावा कई इलाकों में प्लॉटिंग चल रही है।

    अतीक के जेल जाने के बाद उसके आर्थिक साम्राज्य को बढ़ाने के लिए इमरान न सिर्फ कमाई कंपनियां बनाईं, बल्कि अहमद सिटी बसाने के भी सपने को जमीन पर उतारना शुरू कर दिया था। इसके लिए सैदपुर गांव में 300 बीघे भूमि कब्जा कर उसने अवैध प्लॉटिंग की थी।

    यह सरकार और गांव के गरीबों की कब्जा की गई जमीन बताई जा रही है। बिना लेआउट के कराई गई इस प्लॉटिंग पर 23 मार्च को प्रयागराज विकास प्राधिकरण(पीडीए) ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+