Narendra Giri Death : सीएम योगी ने कहा-बहुत से साक्ष्य इकट्ठे किए गए हैं, दोषी को सजा जरूर मिलेगी

प्रयागराज, 21 सितंबर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि को प्रयागराज में उनके बाघंबरी मठ स्थित आवास पर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कल की घटना को लेकर बहुत से साक्ष्य इकट्ठे किए गए हैं। पुलिस की एक टीम, यहां के एडीजी जोन, आईजी रेंज और डीआईजी प्रयागराज, मंडलायुक्त प्रयागराज सभी अधिकारी एकसाथ मिलकर इस काम को आगे बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि एक-एक घटना का पर्दाफाश होगा और दोषी को अवश्य सजा मिलेगी।

Recommended Video

    Mahant Narendra Giri Death: UP CM Yogi ने महंत नरेंद्र गिरि को दी श्रद्धांजलि | वनइंडिया हिंदी
    Narendra Giri case CM Yogi said Culprit will definitely get punishment

    उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के प्रमुख नरेंद्र गिरि की कथित रूप से आत्महत्या करने के एक दिन बाद उनके करीबी शिष्य आनंद गिरी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने आनंद गिरी के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की है। एडीजी (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि कोई भी व्यक्ति गिरफ्तार नहीं है, हिरासत में है। पूछताछ के बाद अगर गिरफ्तारी का आधार होगा तो आगे की कार्रवाई करेंगे। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसपर निष्पक्ष विवेचना करेंगे। उन्होंने कहा कि इस मामले में समय नहीं लगेगा, चीजें जल्द सप्ष्ट हो जाएंगी।

    'आध्यात्मिक और धार्मिक समाज की अपूरणीय क्षति'

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महंत नरेंद्र गिरि को प्रयागराज में उनके बाघंबरी मठ स्थित आवास पर श्रद्धांजलि दी। सीएम ने कहा, ''इस दुखद घटना से हम सब व्यथित हैं। यह हमारे आध्यात्मिक और धार्मिक समाज की अपूरणीय क्षति है। मान अपमान की चिंता के बगैर उन्होंने प्रयागराज कुंभ को भव्यता के साथ आयोजित करने में योगदान दिया था। समाज और देश के हित में किए जाने वाले हर निर्णय में उनका सहयोग प्राप्त होता था।''

    कल होगा नरेंद्र गिरी का पोस्टमार्टम: सीएम योगी

    सीएम ने कहा कि महंत नरेंद्र गिरी के शिष्यों, अनुयायियों और अखाड़ा से जुड़े पदाधिकारियों की राय है कि आज जनता के दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर बाघंबरी पीठ पर रहेगा। कल 5 सदस्यीय टीम पार्थिव शरीर के पोस्टमार्टम की कार्रवाई सम्पन्न करेगी। उसके बाद उनके भावनाओं के अनुरूप यहां समाधि का कार्यक्रम सम्पन्न होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+