छेड़खानी से तंग छात्रा ने किया आत्मदाह, आखिरी सांस तक लगाती रही इंसाफ की गुहार

Prayagraj news, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के डिफ्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के पैतृक शहर कौशांबी में एक बार फिर से दिल दहला देने वाली घटना हुई है। छेड़खानी से परेशान एक 16 साल की नाबालिग ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी और खुदकुशी के लिए विवश करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गयी है। हालांकि, युवक घर छोड़कर फरार है, जिसके कारण उसकी गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

क्य है पूरा मामला

क्य है पूरा मामला

मामला कौशांबी के कोखराज इलाके का है, जहां बुधवार की देर रात नाबालिग ने रोज-रोज की छेड़खानी से तंग आकर अपनी जान दे दी है। घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस के अनुसार, कौशांबी के कोखराज इलाके के एक गांव की रहने वाली रोशनी (नाम बदला हुआ) को गांव के ही रहने वाला दबंग युवक लगातार परेशान कर रहा था। आए दिन किशोरी के साथ छेड़खानी कर उससे रेप की कोशिश की जाती थी। रोशनी ने दबंग युवक की करतूत परिजनों को बताई तो युवक की शिकायत उसके घर पर की गई, लेकिन दबंग के परिजन उल्टा रोशनी के परिजनों को ही भला बुरा कहने लगे और डरा धमका कर उन्हें उसे भगा दिया गया।

परिजनों ने लगाया रेप का आरोप

परिजनों ने लगाया रेप का आरोप

परिजनों का आरोप है कि दबंग ने बेटी के साथ जबरन रेप किया, जिससे वह गर्भवती हो गई थी। दबंग के घर उलहना देने पर उल्टा मारने पीटने की धमकी दी जाने लगी, लेकिन इतने से भी दबंग युवक का मन नहीं भरा था और वह रोशनी को आते जाते कहीं भी पकड़ लेता और छेड़खानी करता था। जिससे आजिज रोशनी ने अपनी जान देना ही मुनासिब समझा और बुधवार की रात खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर दिया। गंभीर हालत में परिजन रोशनी को इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां हालात गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए प्रयागराज रेफर कर दिया गया, लेकिन गुरुवार को रोशनी की मौत हो गई।

आरोपी युवक की मां 'बहू' कहकर मारती थी ताने

आरोपी युवक की मां 'बहू' कहकर मारती थी ताने

रोशनी की मौत के बाद परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ कोखराज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस डिपार्टमेंट में भी हड़कंप मच हुआ है। मौका पर हालात का जायजा लेने के लिए एएसपी अशोक कुमार, सीओ सिराथू रामवीर सिंह और इंस्पेक्टर कोखराज मौके पर पहुंचे। एसपी के निर्देश पर ही पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में पता चला है कि किशोरी से रोज रोज छेड़खानी करने वाले युवक ने उसके साथ रेप भी किया था, जिससे वह गर्भवती हो गई थी। इसके बाद से युवक की हरकत और बढ़ गई थी। युवक की मां भी किशोरी को खुद की बहू बताकर ताने मारा करती थी, जिससे आजिज आकर रोशनी ने अपनी जान दे दी। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि बुरी तरह झुलसने के बाद रोशनी कराहते हुए खुद को इंसाफ दिए जाने की ही गुहार लगाती रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+