प्रयागराज: कक्षा 4 की छात्रा से हैवानियत, अस्मत लूटने के बाद तालाब में डुबोकर हत्या

Prayagraj news, प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज में कक्षा चार की छात्रा से रेप के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस अमानवीय घटना के बाद गांव में तनाव के साथ मातम का माहौल है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है।

एक दिन बाद तालाब में मिला शव

एक दिन बाद तालाब में मिला शव

पुलिस के अनुसार, शंकरगढ़ इलाके में रहने वाली बच्ची शनिवार को गांव के ही प्राथमिक स्कूल गयी थी, लेकिन जब वह देर शाम तक नहीं लौटी तो परिजनों ने बच्ची की तलाश शुरू की। लेकिन न ही वह स्कूल में मिली न ही उसके किसी दोस्तों को उसके बारे में पता था। परिजनों ने हर जगह पूछताछ के साथ उसकी तलाश शुरू की, लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चल सका। रविवार को स्कूल जाने वाले रास्ते के दूसरे हिस्से में गांव के बाहर तालाब में बच्ची की लाश पानी में उतराती मिली। बच्ची के शव की सूचना परिजनों को मिली तो वह रोते बिलखते तलाब पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पंचनामा कर बच्ची का शव पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा गया।

पीएम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

पीएम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

पोस्टमॉर्टम होने के बाद जब डॉक्टरों ने अपनी रिपोर्ट दी तो पता चला बच्ची के साथ दरिंदगी की गयी है। रेप के बाद हत्या की गयी थी। उसके शरीर व निजी अंगों पर गहरे चोट के निशान थे, साथ ही पानी में डुबोकर मारने की भी पुष्टि हुई। पुलिस ने गांव में पूछताछ शुरू की तो पता चला गांव का ही प्रकाश उर्फ अजय शनिवार को बच्ची के साथ तालाब की ओर जाते देखा गया था। पुलिस ने प्रकाश को पकड़ा तो वह बिलख कर रोने लगा और घटना पर दुख जताने लगा, लेकिन खुद इसमें शामिल होने से इनकार करता रहा। एसएसपी अतुल शर्मा ने बताया कि प्रकाश को गिरफ्तार कर जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया। आरोपी प्रकाश उर्फ अजय उर्फ गोलू हेला लकहर थाना शंकरगढ़ का रहने वाला है। उसके खिलाफ रेप हत्या व पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

बच्ची की धमकी पर किया कत्ल

बच्ची की धमकी पर किया कत्ल

प्रकाश ने बताया कि वह बच्ची को कई दिन उसी रास्ते से आता जाता देख रहा था। उसकी नियत उस पर खराब हो गयी। वह बच्ची को अपना शिकार बनाने के लिये पिछले तीन दिनों से मौके की तलाश में था और शनिवार को जब बच्ची अकेले पगडंडी से जा रही थी तो बहला फुसलाकर अपने साथ तालाब की ओर ले गया और उसके साथ मनमानी करने लगा। बच्ची रोती बिलखती रही, लेकिन वहशीपन में युवक राक्षस बन गया।

सांसें थमने तक बच्ची को डुबाऐ रखा

सांसें थमने तक बच्ची को डुबाऐ रखा

खून से लथपथ बच्ची ने प्रकाश को कहा कि वह सबकुछ अपने घर में बता देगी तो युवक डर गया और बच्ची के सिर पर डंडे से ताबड़तोड़ वार कर दिये। बच्ची तालाब में गिरी तो वह भी तालाब में उतर कर उसे पानी के अंदर भी तब तक दबाये रखा जब तक बच्ची की सांस नहीं थम गयी। बच्ची को मारने के बाद उसका बैग व चप्पल भी उसने तालाब में ही फेंक दिया और घर चला आया। फिलहाल, पुलिस ने युवक जेल भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+