JNU की छात्रा से टीटीई ने ट्रेन में की अश्लील हरकत, लड़की ने पिता से मांगी मदद

Prayagraj news, प्रयागराज। इलाहाबाद रेलवे स्टेशन से दिल्ली जाने के लिए प्रयागराज एक्सप्रेस में सवार हुई एक छात्रा से ट्रेन के अंदर टीटी द्वरा छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। छात्रा जेएनयू में पढ़ाई कर रही है और शनिवार की रात वह प्रयागराज एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। रविवार की सुबह टीटी छात्रा की सीट पर बैठ गया और अकेली छात्रा को देखकर उसे गलत तरीके से छूने लगा। घबराई छात्रा टॉयलेट के अंदर चली गई और फिर अपने पिता को फोन कर पूरे घटना क्रम की जानकारी दी। पिता ने जीआरपी को फोन कर तत्काल मदद मांगी तो ट्रेन के अलीगढ़ पहुंचने पर छात्रा के पास मदद पहुंची, लेकिन जीआरपी के पहुंचने के बाद आरोपी टीटी ट्रेन में नहीं मिला। मामले में टीटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

हमसफर ट्रेन रद्द होने के कारण पकड़ी प्रयागराज

हमसफर ट्रेन रद्द होने के कारण पकड़ी प्रयागराज

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रयागराज की रहने वाली छात्रा जेएनयू से पढ़ाई कर रही है। शनिवार को वह दिल्ली जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन जिस हमसफर एक्सप्रेस से उसे दिल्ली जाना था वह कानपुर रेल हादसे के कारण रद्द हो गई थी। छात्रा ने दिल्ली जाने के लिए 9:30 पर प्रयागराज एक्सप्रेस पकड़ ली और ट्रेन के अंदर टीटी से मिलकर अपनी समस्या बताई और एक सीट देने के लिए कहा। छात्रा के अनुसार, टीटी ने एक यात्री को समझा बुझाकर अपनी सीट दे दी और छात्रा को उस यात्री की सीट उपलब्ध करा दी। रात में एक और लड़की छात्रा की सीट पर आ गयी और उसने बताया कि वह कानपुर में उतर जाएगी। रात में वह लड़की कानपुर उतर गई तो छात्रा अपनी सीट पर सो गई।

ये भी पढ़ें: प्रयागराज लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज

सो रही छात्रा को गलत तरीके से छू रहा था

सो रही छात्रा को गलत तरीके से छू रहा था

कुछ घंटे बाद यानी रविवार की भोर में छात्रा को अपने शरीर पर किसी के हाथ होने का एहसास हुआ तो छात्रा ने अपनी आंख खोली। उसने देखा की टीटी उसके शरीर को गलत तरीके से छू रहा था और अश्लील हरकत कर रहा था। एकाएक छात्रा घबरा उठी और उठ कर सीधे बाथरूम चली गई। बाथरूम के अंदर से छात्रा ने अपने इंस्पेक्टर पिता को फोन किया और पूरे घटना क्रम की जानकारी दी।

पिता ने जीआरपी से मांगी मदद

पिता ने जीआरपी से मांगी मदद

पिता ने बेटी से घबराहट छोड़ कर हिम्मत से काम लेने को कहा और खुद जीआरपी को फोन कर घटना की जानकारी दी और मदद मांगी। यूपी पुलिस के मेरठ जोन में बतौर इंस्पेक्टर तैनात पिता की शिकायत पर जीआरपी तत्काल एक्शन में आई और कंट्रोल रूम से जीआरपी को एलर्ट किया गया और जैसे ही अलीगढ़ ट्रेन पहुंची जीआरपी छात्रा की मदद के लिए पहुंची। जीआरपी के जवानों ने टीटी संतोष कुमार की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला तो छात्रा की तहरीर पर टीटी संतोष कुमार के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+