इलाहाबाद में वायुसेना का जैगुआर विमान दुर्घटनाग्रस्त
इलाहाबाद। भारतीय वायुसेना का जैगुआर विमान इलाहाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। यह दुर्घटना सुबह 7:25 बजे हुई। विमान में दो पालट सवार थे, दुर्घटना के वक्त दोनों सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकल आये।
जैगुआर विमान इलाहाबाद से 13 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व दिशा में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। यह हादसा उस वक्त हुआ जब पायलटों की ट्रेनिंग चल रही थी। इस दुर्घटना की जांच के आदेश वायुसेना की ओर से दे दिये गये हैं।
पिछले एक साल में यह दूसरा जैगुआर विमान था, जो दुर्घटनाग्रस्त हुआ। और पांचवा कॉमबैट विमान। जैसे ही यह हादसा हुआ, सोशल मीडिया पर लोगों ने वायुसेना पर खराब मेनटेनेंस के ताने मारने शुरू कर दिये। लोगों ने यहां तक कह दिया कि अगर ऐसे ही विमान हादसे होते रहे, तो भारत के पास एक भी लड़ाकू विमान नहीं बचेगा।













Click it and Unblock the Notifications