आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, धरती पर आते ही हुई मौत, हैरान कर देगा Prayagraj का ये मामला

प्रयागराज का एक व्यक्ति इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से बेंगलुरु से प्रयागराज आ रहा था। उसी समय विमान आकाश में था, उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया और विमान के उतरने के बाद उनकी मृत्यु हो गई।

Indigo flight going from Bangalore to Prayagraj unwell in the sky

Prayagraj के रहने वाले एक यात्री की तबीयत उस समय बिगड़ गई जब उनको विमान द्वारा बेंगलुरु से प्रयागराज लाया जा रहा था। विमान में उन्‍हें सांस लेने में दिक्‍कत होने लगी और एयरपोर्ट पर विमान के लैंड करने के बाद उनकी मौत हो गई।

दरअसल, प्रयागराज जनपद के बिसौना इलाके के रहने वाले 46 वर्षीय मिथलेश कुमार जायसवाल काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज करवाने के लिए उनके परिजन उन्‍हें बेंगलुरु लेकर गए थे।

बेंगलुरु में उनका उपचार चल रहा था लेकिन उनकी सेहत में सुधार होने लगा था। उसके बाद शनिवार को इंडिगो एयरलाइंस के विमान से मिथलेश जायसवाल को लेकर उनके भाई निर्देश जायसवाल उन्‍हें लेकर प्रयागराज आने वाले थे।

शनिवार सुबह में मिथलेश जायसवाल को लेकर उनके भाई निर्देश जायसवाल बेंगलुरु एयरपोर्ट पर पहुंचे वहां जांच पड़ताल के बाद दोनों भाई विमान में सवार हुए। बताया जा रहा है कि विमान के उड़ान भरने के बाद मिथिलेश की तबीयत आचानक खराब हो गई।

मिथलेश को सांस लेने में दिक्‍कत हो रही थी। ऐसे में विमान में मौजूद क्रू मेंबर द्वारा उन्‍हें प्राथमिक उपचार दिया गया। उसके बाद विमान प्रयागराज हवाई क्षेत्र में पहुंचा तो पायलट ने एटीसी से संपर्क के विमान में यात्री के बीमार होने की जानकारी दी।

पायलट की सूचना के बाद प्रयागराज एयरपोर्ट पर तत्काल एंबुलेंस मेडिकल टीम को अलर्ट कर दिया गया। इंडिगो एयरलाइंस के मैनेजन चंद्रकांत ने मीडिया को बताया कि सुबह करीब 10:41 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पर विमान लैंड किया।

विमान के एयरपोर्ट पर उतरने के बाद मेडिकल टीम तत्काल यात्री के पास पहुंची और प्राथमिक उपचार करते हुए एम्‍बुलेंस के माध्यम से अस्‍पताल भेजा गया। अस्‍पताल में पहुंचने के बाद चिकित्‍सकों ने मिथलेश को मृत घोषित कर दिया।

मिथलेश की मौत हो जाने के बाद उनके परिजन रोने बिलखने लगे। सूचना मिलने के बाद मृतक के घर से कई अन्‍य लोग भी एयरपोर्ट पहुंच गए थे। हालांकि बाद में कागजी कार्रवाई करने के बाद मिथलेश का शव लेकर परिजन बिसौना के लिए प्रस्‍थान कर गए।

इस संबंध में प्रयागराज एयरपोर्ट के निदेशक आरआर पांडेय ने मीडिया को बताया कि बेंगलुरु से प्रयागराज आने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में एक यात्री के बीमार होने की सूचना मिलने के बाद एयरपोर्ट पर एक मेडिकल टीम और एंबुलेंस तैनात की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+