प्रयागराज: बहन ने मारी भाई को गोली, फिर घर में किया लूट का सीन क्रिएट
प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज के नैनी इलाके में बहन ने ही भाई को गोली मार दी। घायलावस्था में भाई को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बहन ने भाई को उस वक्त गोली मारी जब वह घर में सो रहा था। सोते समय उस पर एक दो फायर किया गया, जिसमें आम्रेन्द्र सिंह (17) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पड़ोसियों की मदद से तुरंत फौरन घायल अवस्था में इलाज के लिए स्वरूप रानी अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही नैनी पुलिस और एसपी यमुनापार चक्रेश मिश्रा भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में घर के लोगों ने लूटपाट की बात बताई, लेकिन घर में ही पिस्टल की बरामदगी और लूट की कोई घटना के कोई प्रमाण नहीं मिलने से संदेह हुआ। जिसके बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला की घर में मौजूद बड़ी बहन ने ही भाई को पिस्टल से गोली मारी है। हालांकि, गोली उसने क्यों मारी इसके बारे में वह कुछ भी नहीं बता रही है।
गोली मारने क बाद लूटपाट का सीन क्रिएट किया
नैनी थाना क्षेत्र के चक रघुनाथ के रहने वाले सभाजीत सिंह पुलिस विभाग में एसआई के पद पर आजमगढ़ में तैनात हैं। घर में पत्नी और एक बेटा व एक बेटी रहती है। मंगलवार की देर शाम आम्रेन्द्र सिंह (17) को बड़ी बहन ने ही पिस्टल से गोली मार दी। मां उस समय घर में दूसरी मंजिल पर मौजूद थी। बहन ने भाई को गोली मारने के बाद घर में लूटपाट का सीन क्रिएट किया, लेकिन पुलिस जब पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी तो घर के अंदर ही पिस्टल मिल गई, जिससे गोली मारी गई थी।
बहन ने ही मारी भाई को गोली
पुलिस के कड़ाई से पूछताछ में बहन ने गोली मारने की घटना को कबूल कर लिया। हालांकि, उसनें गोली क्यों मारी यह जानकारी पुलिस को शुरुआती पूछताछ में नहीं बता रही है। एसपी यमुनापार चक्रेश मिश्रा ने बताया कि गोली मारने का कारण का पता लगा रहे हैं। वहीं, युवक को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
यूपी उपचुनाव: सपा MLA ने अखिलेश यादव को ठहराया जिम्मेदार, बताया क्यों हुई टूंडला सीट पर हार?