पूर्व भाजपा विधायक की बहू ने लगाई फांसी, दहेज के लिए हत्या का आरोप

प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता रहे पूर्व विधायक रंग बहादुर पटेल की बहू प्रियंका पटेल ने अपने घर के अंदर फांसी लगा ली। विवाहिता की मौत का कारण दहेज उत्पीड़न बताया जा रहा है। घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही जिले के आला अफसर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल शुरू की। वहीं, घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से कुछ साक्ष्य एकत्रित किए हैं। इस मामले में मृतका प्रियंका के पिता व भाई ने दहेज उत्पीड़न को लेकर थाने में शिकायत की है। विधायक फैमली पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए पति को हिरासत में ले लिया है।

एक साल पहले हुई थी शादी

एक साल पहले हुई थी शादी

सोरांव के पूर्व विधायक स्वर्गीय रंग बहादुर पटेल का परिवार शहर के तेलियरंगज इलाके में रहता है। विधायक पुत्र अनुराग पटेल अभी पढ़ाई कर रहा है। मौजूदा समय में वह लखनऊ के एक कॉलेज से बी फार्मा की पढ़ाई कर रहा है। कुछ दिनों पहले वह अपने घर तेलियरगंज आ गया था और इस समय अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। अनुराग की शादी को भी अभी बामुश्किल एक साल ही हुये थे। अनुराग की शादी पिछले साल 5 मई 2018 को टैगोर टाउन निवासी 24 वर्ष की प्रियंका पटेल की शादी हुई थी। अब प्रियंका की फांसी के फंदे पर झूलती हुई लाश मिली है।

सुबह उठे तो मिली लाश

सुबह उठे तो मिली लाश

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान प्रियंका के पिता व भाई ने आरोप लगाया है कि प्रियंका को दहेज के लिए लगातार परेशान किया जा रहा था। उसने कई बार इसकी शिकायत भी की थी, लेकिन मायका पक्ष के लोग बेटी को समझा बुझाकर शांत रखते और वक्त के साथ सब ठीक हो जाने की वकालत करते रहे। लेकिन अब प्रियंका की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर हाल बेहाल है और वह विधायक परिवार पर कार्रवाई की मांग कर रहे है। परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी को मार डाला गया और फांसी के फंदे पर लटका दिया गया है।

पति को हिरासत में लिया गया

पति को हिरासत में लिया गया

मामले में पति अनुराग को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में अनुराग ने बताया कि मंगलवार रात वह दोनों आगे वाले कमरे में सो रहे थे। प्रियंका कब पीछे वाले कमरे में चली गई, उसके बारे में उसे कुछ नहीं पता है। सुबह करीब 10 बजे वह जब जगा तो प्रियंका पीछे वाले कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। अनुराग ने बताया कि उसने सबसे पहले अपने ससुर को सूचना दी और फिर पुलिस को फोन किया। मामले में पुलिस कप्तान अतुल शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत कैसे हुई इसकी पुष्टि हो सकेगी। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+