कौशांबी में डबल मर्डर, मां-बेटे की हत्याकर सड़क किनारे फेंका, पुलिस जांच में जुटी
कौशांबी। यूपी के कौशांबी जिले मां-बेटे के शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों शवों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। फिलहाल शवों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।

जानकारी के अनुसार, कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में लाडपुर गांव में अज्ञात महिला एवं बच्चे के शव मिला है। पुलिस ने बताया कि शादीशुदा महिला की उम्र करीब 30 साल है वहीं, कुछ दूरी पर 6 साल के एक बच्चे का शव मिला है। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीन ने मौका-ए-वारदात का निरीक्षण कर साक्ष्यों को अपने कब्जे में लिया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
शवों की नहीं हो सकी पहचान
कौशांबी के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि महिला और एक बच्चे का शव मिला है। दोनों मां-बेटे बताये जा रहे है। फिलहाल पुलिस दोनों के शवों की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। आरोपियों ने पहचकन छिपाने के लिए महिला का चेहरे जलाने का प्रयास किया है। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है, शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications