प्रयागराज: क्वारंटाइन सेंटर में गंदगी, बिस्तर पर मरा चूहा, अव्यवस्था का वीडियो हुआ वायरल

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो सरकारी व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर रही है। दरअसल, यहां लूकरगंज के पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति के परिजनों समेत 19 लोगों को ऐसी जगह रख दिया गया, जहां क्वारांटाइन सेंटर में अव्यवस्था और बिस्तर पर चूहा भी मरा पड़ा था। युवक के परिजनों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडिया वायरल होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में और आधी रात के बाद ही परिजनों को दूसरे गेस्ट हाउस में शिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी।

Dirt at quarantine center, people made goeas video viral

लूकरगंज में पॉजिटिव कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया व्यक्ति बाहर से आने के बाद कुछ दिन घर पर भी रहा। ऐसे में पॉजिटिव पाए जाने के बाद परिवार वालों तथा संपर्क में आए अन्य लोगों को करेली के एक भवन में क्वारंटाइन किया गया लेकिन, वहां हर तरफ गंदगी थी। जबकि, क्वारंटाइन होने वालों में बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल हैं। परिजनों का कहना था, बिस्तर पर मरा चूहा पड़ा था। पूरे परिसर में धूल ही धूल है। टॉयलेट गंदा है। कई अन्य तरह की भी अव्यवस्था है। उन्होंने उसके वीडियो और फोटोग्राफ भी वायरल किए। प्रशासन के ग्रुप में यह वीडियो पहुंचने के बाद अफसरों में हड़कंप मच गया।

इस मामले को डीएम भानुचंद्र गोस्वामी ने गंभीरता से लिया और मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट को भेजा। उन्होंने बताया कि फोर सीजन गेस्ट हाउस में ठहराने की व्यवस्था की गई थी लेकिन संचालक ने कमरे नहीं खोले। इसलिए कुछ घंटों के लिए उन्हें रोका गया है। डीएम ने बताया कि फोर सीजन के संचालन ने कमरे क्यों नहीं खोले, इसलिए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्वारंटाइन किए गए लोगों को दूसरे सेंटर पर भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+