पत्नी को गंभीर हालत में छोड़कर अजनबी की जान बचाने रात में साइकिल से निकले प्रोफेसर, सांप को बोरे में भरकर लौटे

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में स्थित इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर सांप को पकड़ने के मामले में कई बार सुर्खियों में रहे हैं। बॉटनी के प्रोफेसर एनबी सिंह एक बार फिर खबरों में हैं, इस बार भी उन्होंने सांप को ही पकड़ा है लेकिन खास बात यह कि जब आधी रात को उनको पता चला कि किसी के घर में सांप घुसा है, उस वक्त वो अस्पताल में थे जहां उनकी पत्नी मिथिलेश सिंह भर्ती हैं और उनको ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। डॉक्टर का कहना है कि मिथिलेश की हालत अभी खतरे से बाहर नहीं है। ऐसे हालात में भी अस्पताल में पत्नी को छोड़कर किसी की जान बचाने के लिए सांप पकड़ने चल पड़ने वाले प्रोफेसर एनबी सिंह का यह काम सबके दिल को छू गया।

Botany professor caught snake in midnight after getting call from unknown number

अस्पताल में पत्नी की हालत गंभीर

प्रोफेसर एनबी सिंह सांप को पकड़ने के लिए इतने मशहूर हैं कि उनके पास लगातार फोन आते रहते हैं। शहर में कहीं भी सांप निकलता है तो अक्सर लोग उनको सूचना देते हैं। प्रोफेसर एनबी सिंह अब तक करीब दो सौ घरों और दफ्तरों से सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ चुके हैं। उनकी पत्नी मिथिलेश सिंह का वात्सल्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टर का कहना है कि उनको गंभीर संक्रमण हुआ है। अभी उनकी हालत खतरे से बाहर नहीं है। बुखार बार-बार आ-जा रहा है।

अनजान की जान बचाने साइकिले से निकले

प्रोफेसर एनबी सिंह उस समय अस्पताल में ही मौजूद थे जब रात में उनके पास अनजान नंबर से कॉल आया।ऑकलैंड रोड निवासी मुरलीधर मिश्रा ने उनको फोन पर बताया कि घर में सांप घुस गया है और उनका पूरा परिवार बाहर खड़ा है, सबको बहुत डर लग रहा है। यह सुनते ही प्रोफेसर एनबी सिंह ने नर्स को कुछ देर पत्नी की देखभाल करने को कहा और साइकिल से मुरलीधर मिश्रा के घर पहुंचे। वहां मुरलीधर मिश्रा उनको घर के अंदर ले गए जहां प्रोफेसर ने सांप को बहुत कोशिशों के बाद पकड़कर बोरे में डाल लिया। इस घटना के बारे में मुरलीधर मिश्रा ने कहा कि हमने प्रोफेसर का सत्कार करना चाहा तो उन्होंने बताया कि पत्नी अस्पताल में भर्ती है।

प्रोफेसर का कृतज्ञ हुआ परिवार

मुरलीधर मिश्रा ने कहा कि प्रोफेसर साहब अपनी पत्नी की जान की परवाह न करते हुए रात में हमारी जान बचाने के लिए चले आए, यह जानकर मन में उनके प्रति श्रद्धा के भाव उमड़ आए। सांप को बोरे में डालकर प्रोफेसर साइकिल से फिर अस्पताल की तरफ चल पड़े। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, जब प्रोफेसर सांप को पकड़ रहे थे तभी अमेरिका से उनकी बेटी का कॉल आया जो मां का हाल-चाल जानना चाह रही थी। पापा को सांप पकड़ते देख बेटी ने कहा, पापा आप मां को छोड़कर ऐसा कैसे कर सकते हो? बाद में प्रोफेसर ने बेटी से कहा कि एक परिवार की जान मैंने बचाई है, तुम्हारी मां को भी कुछ नहीं होगा, ईश्वर सब ठीक करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+