प्रयागराज में भाजपा नेता पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, हालत गंभीर

प्रयागराज, 9 नवंबर: भाजपा किसान मोर्चा के गंगापार उपाध्यक्ष अजय शर्मा को सोमवार देर रात नकाबपोश बदमाशों ने घर के बाहर गोली मार दी। अजय शर्मा को सात गोली लगी है। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक उनके परिजनों ने किसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं कराया है। थानाध्यक्ष फाफामऊ ने बताया कि हमलावरों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। कई जगहों पर छापेमारी की गई है। अभी तक कोई भी सुराग नहीं लग सका है।

bjp leader ajay sharma shot injured in prayagraj

जानकारी के मुताबिक, फाफामऊ के लेहरा गांव के रहने वाले अजय शर्मा प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करते हैं। इन दिनों वह श्रृंगवेरपुर में प्लाटिंग का काम कर रहे हैं, जहां पर उनका कुछ अल्पसंख्यक समाज के लोगों से विवाद हुआ था। सोमवार रात करीब 11:30 बजे वह अपने घर के बाहर बाथरूम जाने के लिए निकले थे। इस दौरान नाले के पास झाड़ियों में छिपे नकाबपोश तीन-चार बदमाशों ने हमला कर दिया।

इस मामले में फाफामऊ के थानाध्यक्ष ने बताया कि भाजपा नेता अजय शर्मा को सोमवार की देर रात बदमाशों ने उस वक्त गोली मारकर घायल कर दिया जब वे बाथरूम करने के लिए घर के बाहर निकले थे। बदमाशों ने गोली उनके पेट व कंधे पर मारी है। भाजपा नेता पर कुल आठ गोली दागी गई हैं। फिलहाल, उनका जिले के एसआरएन अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल भाजपा नेता जिला किसान मोर्चा में उपाध्यक्ष हैं। शुरुआती जांच में पुलिस ने बताया है कि मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। फिलहाल, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+