प्रयागराज: पूर्व मंत्री बेनी प्रसाद को गिरफ्तार कर पेश करने का आदेश, कुर्की वारंट
Prayagraj news, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित सांसद विधाायक स्पेशल कोर्ट ने पूर्व मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के विरुद्ध गिरफ्तारी और कुर्की का वारंट जारी किया है। उन पर आचार संहिता उल्लंघन के दो मामले में लगातार गैर हाजिर रहने पर स्पेशल कोर्ट ने यह सख्ती बरती है। अब उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जायेगा और गिरफ्तारी ना होने पर उनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। फिलहाल स्पेशल कोर्ट ने गैर जमानती वारंट और कुर्की की कार्रवाई का आदेश जारी किया है। इस मुकदमे की अगली सुनवाई 17 जुलाई को होगी और हर हाल में 17 जुलाई तक बेनी प्रसाद को कोर्ट में हाजिर करना होगा। हाजिर न होने पर उनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

क्या है मामला
बेनी प्रसाद पर आचार संहिता उल्लंघन के दो मामले में हैं और दोनों में ही वह गैर हाजिर चल रहे हैं। इसमें पहला मामला उत्तर प्रदेश के बलरामपुर का है। यहां के कोतवाली उतरौला में 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान पूर्व इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया था। उन पर आरोप था कि उन्होंने भड़काऊ भाषण देकर सामाजिक उन्माद और माहौल बिगाड़कर वोट लेने की कोशिश की थी।

आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में उनके विरुद्ध सहायक विकास अधिकारी राजकुमार गौतम ने 5 मई 2014 को मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले की सुनवाई पहले तो बलराम पुर में चल रही थी। लेकिन अब इस मुकदमे की पत्रावली एमपीएमएलए स्पेशल कोर्ट में आ गई है। लेकिन, पूर्व में जिस तरह बेनी प्रसाद जिला अदालत में हाजिर नहीं हो रहे थे। इस पर स्पेशल कोर्ट ने सख्त रवैया अख्तियार किया, जिस पर स्पेशल कोर्ट ने उनके विरुद्ध सख्ती शुरू कर दी है। वहीं, आचार संहिता का एक अन्य मामला उत्तर प्रदेश के गोंडा में भी बेनी प्रसाद के विरुद्ध दर्ज है और इस मामले में भी वह लगातार गैर हाजिर रह रहे हैं। फिलहाल दोनों मुकदमों में बेनी प्रसाद के खिलाफ गैर जमानती वारंट और कुर्की की कार्रवाई की उद्घोषणा जारी की गई है। मुकदमे पर सुनवाई स्पेशल कोर्ट जज पवन कुमार तिवारी कर रहे हैं।
-
Rajya Sabha Elections 2026 Winning List: बिहार में NDA का डंका, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट -
Gold Rate Today: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! ₹2990 सस्ता हुआ गोल्ड, 15 मार्च को क्या है 22K-18K का भाव -
जीत का जश्न अभी थमा नहीं था कि मिली एक और गुड न्यूज! सूर्या ने फैंस से छिपाई बड़ी बात, एक वीडियो से खुला राज -
आज का सिंह राशिफल 15 मार्च 2026: कार्यक्षेत्र में मिलेगी नई पहचान, रिश्तों में रखें धैर्य -
Bihar Rajya Sabha Election 2026 Results: बिहार से कौन पहुंचा राज्यसभा? रिजल्ट यहां देखें -
अनंत सिंह ने राजनीति से क्यों लिया संन्यास? मोकामा से अब कौन लड़ेगा चुनाव? छोटे सरकार का चौंकाने वाला फैसला -
PNG New Rule: घर में पाइपलाइन गैस और LPG दोनों हैं तो सावधान! तुरंत करें ये काम, सरकार का नया आदेश लागू -
Bengal Opinion Poll 2026: बंगाल का अगला CM कौन? TMC या BJP किसको कितनी सीटें? नए ओपिनियन पोल ने बढ़ाया सस्पेंस -
'सबको माफ करते हुए जाओ,' बेड पर पड़े हरीश राणा ने आखिरी बार झपकाईं पलकें, सामने आया अंतिम विदाई का VIDEO -
'मैं उससे बच्चा क्यों पैदा करती?', 66 की फेमस एक्ट्रेस का बड़ा बयान, क्रिकेटर से शादी बिना ही हुईं प्रेग्नेंट -
Silver Rate Today: युद्ध के बीच चांदी क्रैश! 23,000 हुई सस्ती, 100 ग्राम सिल्वर अब कितने में मिल रहा? -
आज का मिथुन राशिफल 16 मार्च 2026: मुश्किल सफर लेकिन मिलेगी सफलता, दिन शुभ












Click it and Unblock the Notifications