UP News: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के चीफ प्राक्टर कार्यालय में छात्र के साथ हुआ यह अश्लील हरकत, छात्रों में उबाल
Allahabad News: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के छात्रों में उबाल है। यह नाराजगी चीफ प्राक्टर कक्ष में छात्र के साथ हुए अश्लील हरकत के बाद से है। आज तीसरे दिन भी छात्र आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े रहे। पीड़िता छात्र के साथ अभद्रता का ऑडियो भी तेजी से वायरल हुआ है।
नाराज छात्रों ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय की सड़क को जाम कर दिया और लाइब्रेरी गेट को बंद कर वहीं धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन कर रहे छात्र आरोपी कर्मचारी के इस्तीफे की मांग कर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र के साथ हुई अभद्रता के मामले में प्रदर्शन कर रहे हैं।

दरअसल, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के SSL छात्रावास के रहने वाले अभिषेक गुप्ता ने चीफ प्रॉक्टर कार्यालय के अंदर हॉस्टल के वार्डन समेत कई कर्मचारियों पर अपने साथ अभद्रता और रैगिंग करने का आरोप लगाया था। प्रदर्शन में शामिल एक छात्र ने बताया कि पीड़ित छात्र अभिषेक गुप्ता को 29 जनवरी को चीफ प्रॉक्टर कार्यालय में बुलाया गया और पेंट उतरवाकर मारपीट की और भद्दी-भद्दी गालियां दीं।












Click it and Unblock the Notifications