अखिलेश ने ठुकराया चाचा शिवपाल सिंह का ऑफर, बोले- 2022 में SP किसी के साथ नहीं करेंगी गठबंधन
प्रयागराज। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी। हाल ही में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करने की इच्छा जाहिर की थी। साथ ही कहा था कि, सपा और प्रसपा गठबंधन के बाद सरकार बना लेगा, मुख्यमंत्री हमें तो बनना नहीं है।' मुख्यमंत्री तो अखिलेश यादव ही बनेंगे।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव गुरुवार को समाजवादी पार्टी की पूर्व विधायक विजमा यादव की बेटी ज्योति यादव के शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। यहां उन्होंने ज्योति यादव को आशीर्वाद दिया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए अखिलेश ने योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शिक्षा औऱ मेडिकल के क्षेत्र में बीजेपी अपने लाभ के लिए संस्थाओं को ख़राब कर रही है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को लेकर अखिलेश यादव बोले कि जिन मुख्यमंत्री ने उपमुख्यमंत्री की कुर्सी छीन ली थी, आज़ उन्हीं का काम रोका ज़ा रहा है।
अखिलेश ने यूपी सरकार से सवाल पूछा कि प्रदेश की सड़कें गड्ढा मुक्त हुईं क्या? नौजवानों को रोज़गार मिला क्या? उन्होंने कहा कि देश में आर्थिक संकट है। बैंक डूब रहे हैं। इलाहाबाद बैंक को भाजपा के लोगों ने ख़त्म कर दिया। ऐसी आर्थिक मंदी आई है कि नौकरी, व्यापार और रोज़गार है ही नहीं। उन्होंने कहा कि एनआरसी लाने वालों से बोलें नौजवानों को नौकरी कब मिलेगी? किसानों का धान कब खरीदा जाएगा? देश के आर्थिक संकट पर ज़वाब कब देगी सरकार?
साल
2022
में
बिना
गठबंधन
सरकार
बनाएंगे
2022
में
शिवपाल
यादव
की
प्रगतिशील
समाजवादी
पार्टी
लोहिया
से
गठबंधन
पर
अखिलेश
यादव
ने
कहा
कि
अभी
बहुत
समय
है।
साथ
ही
अखिलेश
ने
यह
कह
कर
अपनी
मंशा
भी
साफ
कर
दी।
अखिलेश
ने
कहा
कि
2022
में
बग़ैर
गठबंधन
के
उत्तर
प्रदेश
में
सरकार
बनाएंगे।