यूपी: राजा भैया का पोस्टर फाड़ना युवक को पड़ा महंगा, समर्थकों ने जमकर की पिटाई, वीडियो
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता और राजनीति की नई पारी शुरू कर रहे रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का पोस्टर फाड़ने पर एक दलित युवक की जमकर पिटाई की गई है। गाली-गलौज के साथ युवक को लाठियों से पीटा गया है। पिटाई के दौरान वहां खड़े कुछ लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। हालांकि मामले में अभी तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। नवाबगंज के थानेदार शिशुपाल शर्मा ने बताया की घटना को लेकर अभी तक कोई शिकायत नहीं की गई है। शिकायत की जाती है तो एफआईआर दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

लखनऊ रैली का लगा था पोस्टर
पिछले दिनो राजा भैया की लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में रैली आयोजित थी। उस रैली के आयोजन को लेकर प्रतापगढ़ समेत आसपास के सभी जिलों में उनके समर्थकों द्वारा पोस्टर बैनर लगाए गए थे। वैसा ही बैनर प्रयागराज के नवाबगंज हाईवे बाईपास पर भी लगा हुआ था, जिसे बुधवार को एक युवक ने फाड़ दिया तो मामला बिगड़ गया। पोस्टर लगाने वाले एक स्कूल के प्रबंधक से युवक की झड़प हुई और गाली-गलौज के बाद प्रबंधक ने लाठियों से युवक की पिटाई कर दी।
आश्चर्य की बात रही कि घटना के दौरान काफी लोग वहां पर खड़े रहे, लेकिन किसी ने भी युवक को बचाने की जहमत नहीं उठाई। हालांकि कुछ लोगों ने इस घटनाक्रम का वीडियो बना लिया है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फिलहाल यह साफ हो गया है कि बाहुबली राजा भैया की बढ़ती ताकत के साथ अब उनके समर्थक भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने में पीछे नहीं रहेंगे।

राजा भैया क्रेज और खौफ
कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का इलाके में दीवाल पर लगा पोस्टर हो या सड़क किनारे टंगा हुआ उनकी तस्वीर युक्त पोस्टर, कोई भी उसे फाड़ने की हिमाकत नहीं करता। राजा भैया की लोकप्रियता व खौफ के चलते उनके पोस्टर व बैनर को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिलता है। एक जगह पोस्टर लगने के बाद सालों तक उनका पोस्टर वहां लगा रहता है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि राजा भैया के पोस्टर के ऊपर कोई दूसरा पोस्टर लगाने की कोई कोशिश नहीं करता और ना ही स्थानीय लोग ऐसा किसी को करने देते हैं।
इतना ही नहीं कुंडा क्षेत्र से लेकर आसपास के इलाके में उनका खुल्लम-खुल्ला इस तरह कोई विरोध भी करने वाला दूर-दूर तक नजर नहीं आता है। स्थानीय लोगों की दीवानगी भी राजा भैया के प्रति अलग होती है। लोग उनके पोस्टर के साथ अपनी भी तस्वीरें लगाकर बेहद उत्साहित रहते हैं और यही कारण है कि राजा भैया का पोस्टर फाड़ने के बाद युवक की लाठियों से पिटाई की गई। उससे भी आश्चर्यजनक बात यह रही कि मामले में राजा भैया के खौफ से युवक ने थाने में शिकायत तक दर्ज नहीं कराई।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications