Viral Video: अलीगढ़ में पेट्रोल से भरा टैंकर खाई में गिरा, बोतल-कैन और पॉलिथिनों में कुछ यूं लूटकर ले गए लोग
Viral Video: अलीगढ़ में पेट्रोल से भरा टैंकर खाई में गिरा, बोतल-कैन और पॉलिथिनों में कुछ यूं लूटकर ले गए लोग
Viral Video: पेट्रोल (Petrol) से भरा एक टैंकर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ (Aligarh) जिले में खाई में गिर गया। जिसके बाद पेट्रोल लूटने की ग्रामीणों में होड़ मच गई। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आसपास के ग्रामीण टैंकर पलटने के बाद पेट्रोल को बोतल, कैन, मर्तबानों और पॉलिथिनों में भर-भरकर लूट ले गए। बता दें, यह पेट्रोल टैंकर पलटने के बाद खाई में गिरने से जमा हुआ था।

टैंकर पलटने की यह घटना अलीगढ़ जिले इगलास कोतवाली क्षेत्र के मंडी रोड के पास की है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार 15 अक्टूबर को इगलास कोतवाली क्षेत्र में मंडी रोड पर पेट्रोल से भरा एक टैंकर पलट गया। टैंकर पलटने के कारण उसमें भरा पेट्रोल पास ही एक गड्ढे में भर गया। उस गड्ढे में थोड़ा पानी भी था। जैसे ही लोगों को पेट्रोल गड्ढे में भर होने की सूचना मिली, तो मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई।
इस दौरान कुछ लोगों बोतल, कैन, मर्तबानों और पॉलिथीन लेकर पहुंचे और उनमें पेट्रोल लूटने की होड़ में मच गई। ग्रामीण वहां से बोतल, कैन, मर्तबानों और पॉलिथिनों में पेट्रोल भरकर ले जाने लगे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वक्त अगर थोड़ी सी भी चिंगारी कहीं से आ गई होती तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि, दमकल विभाग ने उस गड्ढे में फॉर्म डलवा दिया था, लेकिन उसके बावजूद भी लोग अपनी जान की परवाह किए बिना पेट्रोल भरकर ले जा रहे थे।
इस पूरे घटना क्रम का वीडियो की व्यक्ति ने बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जिसके बाद से ये जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि, पेट्रोल टैंकर पलटने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वहां से ग्रामीणों को हटाया और ट्रक को निकालकर थाने में जमा कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications