हवेली में प्रेमी के साथ कुछ ऐसी हालत में थी पत्नी तभी आ पहुंचा पति फिर रच डाली खौफनाक साजिश

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में अवैध संबंध के चलते हत्या का मामला प्रकाश में आया है, जहां प्रेमी के साथ अपनी पत्नी को रोमांस करता देख एक पति को भारी पड़ गया। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अवैध संबंध के राज खुलने की डर से पति का गला दबाकर हत्या कर दी। आसपास के लोगों को किसी तरह का कोई शक न हो इसके लिए उसने एक झूठी कहानी भी बना ली।

हवेली में मजदूरी करता था पति

हवेली में मजदूरी करता था पति

अपनी प्लानिंग के तहत लोगों को गुमराह कर बताया कि उसकी पति की तबीयत खराब हो गई है। इसलिए इलाज कराने के लिए ले जा रही है। हालांकि मामला पुलिस के पास पहुंच गया। यह वारदात अलीगढ़ जिले के गभाना थाना क्षेत्र के गोकुलपुर गांव में हुई है। इंस्पेक्टर संजय जायसवाल ने कहा कि मजदूर रामकिशन गांव के ही विजय प्रताप सिंह की हवेली में मजदूरी करता था।

दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखा

दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखा

पत्नी रेखा का अवैध संबंध गांव के ही भीष्म से था। वारदात वाली रात में भीष्म रेखा से मिलने के लिए हवेली पहुंचा था। जहां शक होने पर देर रात रेखा और भीष्म को आपत्तिजनक स्थिति में रामकिशन ने देख लिया। विरोध पर रेखा और भीष्म ने मिलकर रामकिशन का गला दबाकर मार डाला। किसी को खबर न हो इसके लिए उसने पति के शव प्रेमी के साथ मिलकर घर के बाहर फेंक दिया।

लोगों को किया गुमराह

लोगों को किया गुमराह

प्लानिंग के मुताबिक रेखा ने पति की तबीयत खराब हो जाने का ड्रामा किया तो आस-पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए। भीष्म सहित पत्नी लोगों की मदद से रामकिशन को लेकर कस्बा गभाना में निजी अस्पताल में लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आई सच्चाई

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आई सच्चाई

अस्पताल प्रशासन से पुलिल को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसकी रिपोर्ट आने पर पुलिस चौंक गई। पुलिस पूछताछ में पूरा मामला सामने आया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+