भारत बंदः अलीगढ़ में मंदिर पर पथराव के बाद हालात तानावपूर्ण, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एनआरसी के विरोध में एक बार फिर माहौल तनावपूर्ण हो गया है। शहर के ऊपरकोट में प्रदर्शन जारी है जबकि शाहजमाल में हालात पुलिस के नियंत्रण से बाहर हो रहे हैं। जुलूस में सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे हुए हैं। प्रदर्शन करने जा रहे है कुछ युवकों ने तुर्कमान गेट पर प्राचीन नवदुर्गा पथवारी मंदिर पर पथराव कर दिया, जिससे हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं।
Recommended Video
अलीगढ़ के जिलाधिकारी ने कहा कि इस तानावपूर्ण हालात के पीछे अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की छात्राएं हैं, हम उनकी पहचान की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हम सारे नुकसान का भरपाई उन्हीं दंगाइयों से करेंगे। अभी हालात नियंत्रण में हैं।
शहर में दोपहर के बाद हालात बिगड़ गए। ऊपरकोट पर हालात सामान्य करने में जुटी पुलिस पर लोगों ने पथराव कर दिया। पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़ने का भी प्रयास किया। इससे महिलाओं का गुस्सा बढ़ गया। पथराव ज्यादा होने पर गुस्साई पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ दिए, जिससे वहां भगदड़ मच गई। धरना दे रही महिलाएं भी भाग गईं।
विरोध में शाहजमाल ईदगाह के सामने सीएए के विरोध में जारी प्रदर्शन में रविवार को हालात लगातार बेकाबू होते जा रहे हैं। यहां पर करीब 8 हजार से अधिक महिला और पुरुष जुटे हुए हैं। महिलाओं, बच्चों और पुरुषों की टोलियां लगातार नारेबाजी करते हुए क्षेत्र में भ्रमणशील हैं। देहलीगेट और ऊपरकोट थाना क्षेत्र के मुस्लिम इलाकों के सभी बाजार बंद हैं। करीब साढ़ 12 बजे मंडी इलाके के दुकानदारों को भी धरना प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान करते हुए बाजार बंद करा दिया गया है।
खैर बाईपास पर नादा पुल के पास भीम आर्मी से जुड़े महिलाओं और पुरुषों के एक गुट ने जाम लगा दिया है। भीम आर्मी ने भारत बंद का आह्वान किया है, जिसका असर मिलाजुला देखने को मिल रहा है। खासकर मुस्लिम बाहुल्य इलाके की दुकानें पूरी तरह से बंद हैं। मंदिर पर पथराव के बाद श्रद्धालुओं में भारी रोष को देखते हुए मौके पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। पूरे हालात पर नजर रखते हुए जिला प्रशासन की तरफ से हर एक घंटे की रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है।
अलीगढ़: AMU से Phd कर रहे ईराक के छात्र की संदिग्ध मौत, घर में पड़ा मिला शव