UP News: हार के लिए पत्नी ने तोड़ा पति का हाथ, अस्पताल में भर्ती युवक बोला- 'शादी कर फंस गया'
UP News: शादी के बाद पति-पत्नी के बीच किसी न किसी बात को लेकर मनमुटाव होते रहते हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से पति-पत्नी के बीच हुए विवाद से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपको हैरानी होगी।
अलीगढ़ जनपद में पत्नी द्वारा पति से सोने के हार की डिमांड की गई। पति उसे सोने का हार नहीं दिल पाया तो नाराज पत्नी ने बेलन से मारपीट कर उसका हाथ तोड़ दिया। पत्नी की पिटाई के बाद घायल पति अस्पताल में भर्ती है। पति का कहना है कि ऐसी पत्नी से शादी कर वह फंस गया है।

यह पूरा मामला अलीगढ़ कोतवाली के भुजपुरा का है। यहां के रहने वाले वाजिद खान की शादी 17 जुलाई 2022 को बुलंदशहर की रहने वाली इकरा नामक युवती से हुई थी। वाजिद का आरोप है की शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चला रहा लेकिन बाद में उसकी पत्नी का व्यवहार बदल गया।
पति का आरोप है कि उसकी पत्नी द्वारा उसे 6 लाख रुपए का सोने का हार दिलाने की डिमांड की गई। वाजिद द्वारा इतनी कमाई ना होने के चलते हार दिलाने में असमर्थता जाहिर की गई। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में अक्सर विवाद होने लगा।
वाजिद का आरोप है कि उसके बाद उसकी पत्नी ने किसी अज्ञात शख्स से फोन कराया जो खुद को अतीक अहमद का गुर्गा बताते हुए उसे धमकी दिया। फोन करने वाले ने कहा कि इकरा की बात नहीं माने तो अंजाम बुरा होगा।
पति का आरोप है कि एक दिन वह अपने घर पहुंचा तो उसकी पत्नी पुनः उससे सोने के हार के बारे में पूछताछ की। जिस पर वाजिद द्वारा असमर्थता जाहिर की गई। उसके बाद उसकी पत्नी उसके ऊपर बेलन से हमला कर दी।
वाजिद द्वारा बताया गया कि उसकी पत्नी ने बेलन से मार कर उसका हाथ तोड़ दिया। हाथ टूटने के बाद वाजिद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। वाजिद द्वारा पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में यदि शिकायत की जाती है तो शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications