Aligarh News: घर में चल रही थी बेटी की शादी की तैयारी, यह खबर सुन उड़े परिजनों के होश
Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुन परिजनों के होश उड़ गए। यहां दो सगी बहने ब्यूटीपार्लर से अचानक गायब हो गयी। पुलिस ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की तो कड़ी मशक्कत के बाद युवतियों को बरामद किया गया। दो युवकों ने उनका अपहरण कर लिया था।
जानकारी के मुताबिक, चार दिसंबर को घर में बड़ी बेटी की शादी थी। दो सगी बहने भाई के साथ ब्यूटीपार्लर गयी हुई थी। यहीं से दो युवकों ने उन्हें बहला फुसला कर भगा लिया। मामला अलीगढ़ के गोंडा क्षेत्र का है।
पुलिस की छानबीन में पता चला कि रवि पुत्र सुखवीर सिंह अपने एक अज्ञात साथी के साथ दोनों बहनों को बहला-फुसला कर अपहरण कर ले गया।













Click it and Unblock the Notifications